सशक्त होने के लिए राजनीतिक रूप से ताकतवर बनें: बाबूलाल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जब तक आप राजनीतिक रूप से ताकतवर नहीं होंगे, तब तक आप सशक्त नहीं हो सकते है़ं श्री मरांडी रविवार को पार्टी कार्यालय में झाविमो एससी मोर्चा की बैठक में बोल रहे थे़ बैठक में दयानंद राम को सर्वसम्मति से एससी मोर्चा का अध्यक्ष चुना गया़ […]
विज्ञापन
रांची : झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जब तक आप राजनीतिक रूप से ताकतवर नहीं होंगे, तब तक आप सशक्त नहीं हो सकते है़ं श्री मरांडी रविवार को पार्टी कार्यालय में झाविमो एससी मोर्चा की बैठक में बोल रहे थे़ बैठक में दयानंद राम को सर्वसम्मति से एससी मोर्चा का अध्यक्ष चुना गया़ पार्टी अध्यक्ष ने नवनियुक्त अध्यक्ष को जल्द से जल्द कमेटी बनाने का निर्देश दिया़
श्री मरांडी ने 25 सितंबर को ऐतिहासिक जनादेश समागम में इस समाज के अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का कहा़ श्री राम ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेवारी दी है, उस पर वे खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे़
बाबूलाल मरांडी के हाथों ही हम सपनों के झारखंड का निर्माण कर सकते है़ं बैठक में सीताराम प्रसाद, बलवंत लाल सुमन, वंशलोचन, टेको रविदास, मनींद्र राम, ताराचंद्र कालिंदी, ध्रुव कुमार, जीतन राम, शंभु पासवान, अर्जुन राम नायक, राजेंद्र चौधरी, सत्यनारायण दास, शेखर पासवान, नारायण महथा, जगदीश राम सहित कई लोग शामिल हुए़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










