झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ISRO को दी बधाई, बोले : उतार-चढ़ाव जीवन का हिस्सा

जमशेदपुर/रांची : चंद्रयान-2 अभियान के विक्रम लैंडर से चांद की सतह पर पहुंचने से कुछ ही मिनटों पहले संपर्क टूट जाने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शनिवार को वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि उतार-चढ़ाव तो जीवन का हिस्सा है और आपको सफलता जरूर मिलेगी. उन्होंने विक्रम लैंडर को चंद्रमा की […]
जमशेदपुर/रांची : चंद्रयान-2 अभियान के विक्रम लैंडर से चांद की सतह पर पहुंचने से कुछ ही मिनटों पहले संपर्क टूट जाने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शनिवार को वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि उतार-चढ़ाव तो जीवन का हिस्सा है और आपको सफलता जरूर मिलेगी. उन्होंने विक्रम लैंडर को चंद्रमा की सतह के करीब तक पहुंचाने में सफल रहने पर इसरो और उसके वैज्ञानिकों को बधाई दी.
टीम @isro की मेहनत और उपलब्धियों पर पूरे देश को गर्व है। मिशन चंद्रयान का सफर बेहद प्रेरणादायी और बेमिसाल है।
उतार-चढ़ाव तो जीवन का हिस्सा है।
आपने हमेशा देशवासियों को ख़ुशियाँ मनाने का अवसर प्रदान किया है ।आपको सफलता जरुर मिलेगी।
भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
— Raghubar Das (@dasraghubar) September 6, 2019
मुख्यमंत्री श्री दास ने कहा कि इसरो ने हमेशा देशवासियों को खुशियां मनाने का अवसर प्रदान किया है. दास ने ट्वीट किया, ‘उतार-चढ़ाव तो जीवन का हिस्सा है और आपको सफलता जरूर मिलेगी.’ उन्होंने कहा, ‘आपको भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं. मुख्यमंत्री ने जमशेदपुर में कहा कि इसरो की टीम की मेहनत और उपलब्धियों पर पूरे देश को गर्व है. मिशन चंद्रयान का सफर बेहद प्रेरणादायी और बेमिसाल है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




