ePaper

Ranchi : बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले 203 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस होंगे निलंबित

Updated at : 05 Sep 2019 5:21 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi : बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले 203 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस होंगे निलंबित

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में 203 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द हो जायेंगे. ट्रैफिक एसपी की अनुशंसा यदि मान ली गयी, तो ऐसे लोग तीन महीने तक बाइक नहीं चला पायेंगे. ये ऐसे लोग हैं, जो बिना हेलमेट के बाइक चलाते हुए पकड़े गये थे. बताया जा रहा है कि ट्रैफिक एसपी डीटीओ […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में 203 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द हो जायेंगे. ट्रैफिक एसपी की अनुशंसा यदि मान ली गयी, तो ऐसे लोग तीन महीने तक बाइक नहीं चला पायेंगे. ये ऐसे लोग हैं, जो बिना हेलमेट के बाइक चलाते हुए पकड़े गये थे. बताया जा रहा है कि ट्रैफिक एसपी डीटीओ से अनुशंसा करेंगे कि इन 203 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस को तीन महीने के लिए रद्द कर दिया जाये.

सूत्रों के मुताबिक, ट्रैफिक एसपी यह अनुशंसा भी करने वाले हैं कि लाइसेंस रद्द होने के बाद वाहन चलाने पर इनसे 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाये. ज्ञात हो कि नया मोटर वाहन अधिनियम लागू होने के बाद से ट्रैफिक विभाग बेहद कड़ाई से कानून का पालन करवाने में जुट गया है. अब तक बिना हेलमेट बाइक चलाते पकड़े जाने पर 100 रुपये का फाइन लगता था, जिसे लोग गंभीरता से नहीं लेते थे. इसलिए एसपी ने यह कड़ा कदम उठाने का फैसला किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola