रांची : सीएम रघुवर दास के प्रवास का खाका तैयार, होगा संवाद, बनेगी चुनावी रणनीति
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Sep 2019 6:24 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा सहित पार्टी के मंत्री, सांसद, विधायक और पदाधिकारियों के मंडल प्रवास के कार्यक्रम का खाका पार्टी ने तैयार कर लिया है़ प्रदेश के सभी 514 मंडलों में नेता बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर चुनावी रणनीति बनायेंगे़ इसके साथ ही […]
विज्ञापन
रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा सहित पार्टी के मंत्री, सांसद, विधायक और पदाधिकारियों के मंडल प्रवास के कार्यक्रम का खाका पार्टी ने तैयार कर लिया है़
प्रदेश के सभी 514 मंडलों में नेता बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर चुनावी रणनीति बनायेंगे़ इसके साथ ही भाजपा का चुनावी अभियान जोर पकड़ेगा़ पार्टी महामंत्री दीपक प्रकाश ने बताया कि मुख्यमंत्री रघुवर दास राजधानी के अरगोड़ा, हरमू, बेड़ो, खिजरी, टाटीसिलवे, इटकी, नगड़ी के साथ अपने गृह जिला के सीतारामडेरा, बारीडीह, बिरसा नगर, टेल्को मंडल में प्रवास करेंगे़ यहां पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे़ वहीं, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पोटका, कव्वाली, तमाड़, रड़गांव, कुचाई, कुकडू और सरायकेला नगर मंडल में प्रवास करेंगे. प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा चाईबासा नगर,चक्रधरपुर ग्रामीण, नोवामुंडी, जगन्नाथपुर, बंदगांव और तंतनगर मंडल जायेंगे़
श्री प्रकाश ने कहा कि पांच से 10 सितंबर तक पार्टी का पूरे प्रदेश में मंडल सह सम्मेलन होगा़ सम्मेलन में मंडल में निवास करने वाले बूथों के अध्यक्ष, मंडल कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, मोर्चों के मंडल पदाधिकारी, मोर्चों के जिला कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश मोर्चा कार्यसमिति सदस्य, जिला कार्यसमिति सदस्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष और 20सूत्री अध्यक्ष शामिल होंगे़ श्री प्रकाश ने कहा कि कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव में 65 प्लस के लक्ष्य को हासिल करने के लिए संकल्पित है़ं
ये नेता भी प्रवास में रहेंगे : पार्टी ने राज्य सरकार के मंत्री सरयू राय,सीपी सिंह, नीलकंठ सिंह मुंडा, रामचंद्र चंद्रवंशी, नीरा यादव, राज परिवार, लुईस मरांडी, अमर बाउरी, रणधीर सिंह सहित सांसद सुदर्शन भगत, निशिकांत दुबे, जयंत सिन्हा, संजय सेठ, विद्युतवरण महतो, सुनील सिंह, अन्नपूर्णा देवी, समीर उरांव, सुनील सोरेन, वीडी राम, पीएन सिंह, महेश पोद्दार का कार्यक्रम भी तय किया है़ पार्टी के सभी विधायक अलग-अलग मंडलों में पहुंचेंगे़ वहीं पार्टी पदाधिकारी दीपक प्रकाश, आदित्य साहू, सुबोध सिंह गुड्डू सहित कई लोग मंडल सम्मेलन में हिस्सा लेंगे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




