23.1 C
Ranchi
Friday, March 29, 2024

BREAKING NEWS

Trending Tags:

दिल्ली के लिए उड़ान भरते ही इंडिगो के विमान की करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे 100 से ज्यादा यात्री

रांची : झारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली जा रहे 100 से ज्यादा लोग बाल-बाल बच गये. इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-398 में सवार यात्रियों की जान उस वक्त बच गयी, जब उड़ान भरते ही विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. बताया जाता है कि बर्ड हिट की वजह से जहाज के तीन ब्लेड टूट […]

रांची : झारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली जा रहे 100 से ज्यादा लोग बाल-बाल बच गये. इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-398 में सवार यात्रियों की जान उस वक्त बच गयी, जब उड़ान भरते ही विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. बताया जाता है कि बर्ड हिट की वजह से जहाज के तीन ब्लेड टूट गये. हालांकि, इंडिगो के कर्मचारियों ने इस विषय में कुछ भी बताने से मना कर दिया.

दरअसल, सुबह 9:30 बजे की रांची-नयी दिल्ली फ्लाइट से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर एक पक्षी टकरा गया, जिसकी वजह से प्लेन की आपात लैंडिंग करानी पड़ी. विमान के एक यात्री ने बताया कि जैसे ही प्लेन ने टेकऑफ किया, इससे एक पक्षी टकरा गया. पक्षी के विमान से टकराते ही पायलट ने झटका महसूस किया.

पायलट ने सूझ-बूझ का परिचय दिया और प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करा दी. सुरक्षा के लिहाज से विमान को रोक दिया गया. जिन यात्रियों के लिए जाना जरूरी था, उन्हें दूसरे विमान से दिल्ली जाना पड़ा. बताया जाता है कि इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान कुछ यात्री भी घायल हुए, लेकिन किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की है.

यहां बताना प्रासंगिक होगा कि रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आये दिन विमान से पक्षियों के टकराने की घटनाएं होती रहती हैं.

You May Like

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

अन्य खबरें