कुपोषण मुक्त झारखंड के लिए साझा प्रयास जरूरी : रघुवर

Published at :02 Sep 2019 5:28 AM (IST)
विज्ञापन
कुपोषण मुक्त झारखंड के लिए साझा प्रयास जरूरी : रघुवर

सभी अपनी जिम्मेवारी समझें, तभी कुपोषण मुक्त होगा राज्य मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत पोषण दौड़ का किया शुभारंभ रांची : राज्य में कुपोषण बड़ी समस्या है. इससे निपटने में सबका सहयोग जरूरी है. बच्चों को पौष्टिक आहार मिले, यह उनका जन्मसिद्ध अधिकार है.देश में बच्चों को भगवान का रूप माना जाता है […]

विज्ञापन

सभी अपनी जिम्मेवारी समझें, तभी कुपोषण मुक्त होगा राज्य

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत पोषण दौड़ का किया शुभारंभ

रांची : राज्य में कुपोषण बड़ी समस्या है. इससे निपटने में सबका सहयोग जरूरी है. बच्चों को पौष्टिक आहार मिले, यह उनका जन्मसिद्ध अधिकार है.देश में बच्चों को भगवान का रूप माना जाता है और हम भगवान को प्रसाद के रूप में मिठाई चढ़ाते हैं. वहीं उस मिठाई की राशि से हम किसी गरीब बच्चे को पौष्टिक आहार भी उपलब्ध करा सकते हैं.

इससे भगवान भी प्रसन्न होंगे और बच्चे भी स्वस्थ होंगे. ये बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहीं. वह रविवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत पोषण अभियान व पोषण दौड़ के शुभारंभ के मौके पर बोल रहे थे. उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ भी लगायी.बच्चे स्वस्थ होंगे, तभी झारखंड स्वस्थ और मजबूत होगा : मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चे स्वस्थ होंगे, तभी झारखंड स्वस्थ और मजबूत होगा.

उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों के समुचित विकास में आंगनबाड़ी का मुख्य योगदान है. यहीं से बच्चों में भविष्य की बुनियाद पड़ती है. इसे देखते हुए सीएसआर के माध्यम से राज्य सरकार आंगनबाड़ी को सुदृढ़ कर रही है. इसमें कार्यरत सभी कर्मियों में ममता का भाव होना चाहिए. सभी ईमानदारी से अपना काम करें. केवल खानापूर्ति नहीं करें. सभी अपनी जिम्मेवारी समझते हुए काम करेंगे, तभी हम कुपोषण मुक्त झारखंड का निर्माण कर पायेंगे.

पहले स्वच्छ देश बनाया, अब स्वस्थ राष्ट्र का अभियान

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल राजनेता नहीं है. वे समाज सुधारक भी हैं. समाज की बुराइयों को समाप्त करने में जुटे हुए हैं. पहले स्वच्छ देश बनाया, अब स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण का अभियान शुरू किया है. हमें इस अभियान को भी सफल बनाना है.

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि पोषण माह नहीं पोषण वर्ष चलायें. हमारा संकल्प स्वस्थ व मस्त झारखंड होना चाहिए. मौके पर नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, सांसद संजय सेठ, कांके विधायक डॉ जीतू चरण राम, खाद्य आपूर्ति सचिव अमिताभ कौशल और पोषण मिशन के महानिदेशक डीके सक्सेना समेत कई अधिकारी मौजूद थे.

रेडी टू इट का काम सखी मंडल को सौंपा जायेगा

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि अब तक आंगनबाड़ी केंद्रों में रेडी टू इट मिल ठेकेदार के माध्यम से उपलब्ध कराये जाते थे. अब सखी मंडल को रेडी टू इट का काम सौंपा जायेगा. इसके तहत हर प्रखंड में प्लांट बनाया जायेगा. वितरण का काम भी सखी मंडल ही देखेगी, ताकि बच्चों को अच्छा व पौष्टिक आहार मिले. कार्यक्रम में सुकन्या योजना की पांच लाभुक छात्राओं को जिला प्रशासन की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. दौड़ में बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola