रांची : महागठबंधन में 10 से 12 सीट पर राजद का है हक : तेजस्वी
Updated at : 31 Aug 2019 5:05 AM (IST)
विज्ञापन

जो जहां मजबूत है, उसे मौका मिले, स्वार्थ व इगो छोड़ें रांची : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि झारखंड में महागठबंधन को मजबूत करने का प्रयास करेंगे़ आनेवाले विधानसभा चुनाव में सभी दल अपना स्वार्थ और इगो छोड़कर महागठबंधन को मजबूत बनाने का प्रयास करे़ं पिछले विधानसभा चुनाव में गलती हुई, […]
विज्ञापन
जो जहां मजबूत है, उसे मौका मिले, स्वार्थ व इगो छोड़ें
रांची : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि झारखंड में महागठबंधन को मजबूत करने का प्रयास करेंगे़ आनेवाले विधानसभा चुनाव में सभी दल अपना स्वार्थ और इगो छोड़कर महागठबंधन को मजबूत बनाने का प्रयास करे़ं पिछले विधानसभा चुनाव में गलती हुई, तो भाजपा यहां सत्ता में आ गयी़ चुनाव में जो जहां मजबूत है, वहां उस दल को मौका मिलना चाहिए. चुनाव में जीत को आधार बनाया जाना चाहिए़ झारखंड में राजद का 10 से 12 सीटों पर हक बनता है़
आदिवासी चेहरा को आगे कर चुनाव लड़ना चाहिए़ राजद नेता तेजस्वी यादव विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी नेताओं के साथ विचार-विमर्श करने व रणनीति बनाने रांची पहुंचे हैं. शुक्रवार को तेजस्वी पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे़ वह अपने पिता लालू प्रसाद से मिलने रिम्स भी जायेंगे़
तेजस्वी ने कहा कि झारखंड में आदिवासी के अधिकारों का हनन हुआ है. मॉब लिंचिंग की घटना बढ़ी है. लोग शहरों में भी सुरक्षित नहीं है़ं रघुवर सरकार ने झारखंड को पूंजीपतियों के हवाले कर दिया़ भ्रष्टाचार बढ़ा है़
राजद आने वाले दिनों में सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता को मुद्दा बनायेगा़ उन्होंने कहा कि देश में तानाशाह का दौर चल रहा है़ 70 वर्षों में जाे मंदी नहीं आयी, वह मोदी जी की सरकार में 70 दिन में आ गयी. नीति आयोग और रिजर्व बैंक की रिपोर्ट से सबकुछ साफ है़ रिजर्व बैंक से एक लाख 96 हजार करोड़ रुपये लेना चिंता की बात है़ 19 हजार करोड़ रुपये का बैंक से फ्रॉड हुआ है़
केंद्र सरकार सरकारी कंपनियों को निजी हाथों में बेच रही है़ एनएचआइ को भी देने की तैयारी है़ भाजपा सरकार देश और राज्य को कंगाल कर रही है़ उन्होंने कहा कि गोलवलकर के लोगों को मंडल के लोग सबक सिखायेंगे़ मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह, पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव, पूर्व सांसद घुरन राम, प्रवक्ता अनिता यादव आदि मौजूद थे़
बिहार की हालत देख चाचा बीमार हो गये हैं
तेजस्वी ने चुटकी लेते हुए कहा कि बिहार की हालत देख चाचा बीमार हो गये है़ं हाइकोर्ट की टिप्पणी के बाद बिहार की स्थिति किसी से छिपी नहीं है़ ऐसा देश में कहीं नहीं हुआ कि घूस के पैसे के लिए चीफ इंजीनियर किसी को जिंदा जला दे, लेकिन बिहार में यह सब हो रहा है़
बिहार में सिंचाई विभाग भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है़ यह पूछने पर कि बिहार में कांग्रेस सहित दूसरे दल आपके नेतृत्व में चुनाव नहीं लड़ना चाह रहे है़ं इस पर तेजस्वी ने कहा कि नेता जनता चुनती है. देखना यह है कि आनेवाले समय में नीतीश कुमार एनडीए के नेता होंगे या नही़ं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




