रांची : शिक्षकों के ट्रांसफर को ले स्कूलों को पांच जोन में बांटने का निर्देश
Updated at : 30 Aug 2019 9:21 AM (IST)
विज्ञापन

स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के प्रधान सचिव ने उपायुक्तों को लिखा पत्र रांची : शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर जिला को पांच जोन में बांटने की प्रक्रिया को तीन माह में पूरा करने को कहा गया है. स्कूली शिक्षा सह साक्षरता विभाग के प्रधान सचिव ने इस संबंध में सभी जिलों के उपायुक्त को […]
विज्ञापन
स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के प्रधान सचिव ने उपायुक्तों को लिखा पत्र
रांची : शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर जिला को पांच जोन में बांटने की प्रक्रिया को तीन माह में पूरा करने को कहा गया है. स्कूली शिक्षा सह साक्षरता विभाग के प्रधान सचिव ने इस संबंध में सभी जिलों के उपायुक्त को पत्र लिखा है. शिक्षकों को स्थानांतरण को लेकर जिला के विद्यालयों को पांच जोन में बांटने को कहा गया गया है.
जोन एक में नगर निगम/नगर पंचायत एवं अन्य नगर निकाय, नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा अधिसूचित क्षेत्र में स्थित विद्यालय, जोन दो में ऐसे पंचायत क्षेत्र के विद्यालय जिसमें प्रखंड मुख्यालय स्थित हैं.
जोन तीन में प्रखंड पंचायत से पांच किमी की परिधि में स्थित विद्यालय, जोन चार में ऐसे विद्यालय जो राष्ट्रीय उच्च पथ/राज्य उच्च पथ एवं जिला पथ से आठ किलोमीटर की दूरी तक स्थित हों. जोन वाइज स्कूलों की सूची तैयार कर जिला की वेबसाइट पर जारी करने को कहा गया है. लिस्ट का अनुमोदन अंतिम रूप से स्थापना समिति द्वारा किया जायेगा. इसके अलावा शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर सॉफ्टवेयर डेवलप करने को भी कहा गया है.
स्कूलों को डाटा अपलोड करने का निर्देश
रांची. राज्य के स्कूलों को वर्ष 2018-19 का यू-डायस का डाटा अपलोड करने का निर्देश दिया गया है. सभी सीआरपी को निर्देश दिया गया है कि अपने अधीन आनेवाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से संपर्क कर डाटा अपलोड करना सुनिश्चित करें. विद्यालयों को 39 बिंदुओं पर जानकारी देने को कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




