बायोमीट्रिक्स से नहीं बनायी उपस्थिति, 8500 पारा शिक्षकों के मानदेय पर लगी रोक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Aug 2019 9:03 AM (IST)
विज्ञापन

सुनील कुमार झा रांची : सरकार के आदेश के बाद भी सभी पारा शिक्षक बायोमीट्रिक्स उपस्थिति नहीं बना रहे हैं. ऐसे पारा शिक्षकों के मानदेय का भुगतान रोका जायेगा. राज्य शिक्षा परियोजना कार्यालय ने जुलाई माह के मानदेय भुगतान के लिए उपस्थिति रिपोर्ट तैयार की है. रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 8500 शिक्षकों ने बायोमीट्रिक्स उपस्थिति […]
विज्ञापन
सुनील कुमार झा
रांची : सरकार के आदेश के बाद भी सभी पारा शिक्षक बायोमीट्रिक्स उपस्थिति नहीं बना रहे हैं. ऐसे पारा शिक्षकों के मानदेय का भुगतान रोका जायेगा. राज्य शिक्षा परियोजना कार्यालय ने जुलाई माह के मानदेय भुगतान के लिए उपस्थिति रिपोर्ट तैयार की है. रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 8500 शिक्षकों ने बायोमीट्रिक्स उपस्थिति नहीं बनायी.
ज्ञात हो कि शिक्षा परियोजना ने फरवरी में ही पत्र जारी कर स्पष्ट कर दिया था कि शिक्षकों के लिए बायोमीट्रिक्स उपस्थिति अनिवार्य है.
ऑनलाइन उपस्थिति नहीं बनाने वाले शिक्षक अनुपस्थित माने जायेंगे और इनको मानदेय का भुगतान भी नहीं किया जायेगा. अब इस सूची में शामिल शिक्षकों को जुलाई का मानदेय नहीं दिया जायेगा.
पारा शिक्षकों ने जुलाई में आंदोलन की शुरुआत की है. आंदोलन के प्रथम चरण में शिक्षक बायोमीट्रिक्स उपस्थिति व ज्ञानसेतु कार्यक्रम का विरोध कर रहे हैं. लेकिन सभी पारा शिक्षक आंदोलन में शामिल नहीं हैं. बायोमीट्रिक्स उपस्थिति के लिए पंजीकृत 51 हजार पारा शिक्षकों में से 42500 शिक्षक आंदोलन के दौरान भी निर्देश के अनुरूप उपस्थिति बना रहे हैं.
जिन पारा शिक्षकों ने बायोमीट्रिक्स उपस्थिति बनायी है, उनके मानदेय का भुगतान जल्द किया जायेगा. शिक्षा परियोजना ने इसकी प्रक्रिया पूरी कर ली है.
14 हजार पारा शिक्षकों ने नहीं कराया पंजीयन : राज्य में लगभग 65 हजार पारा शिक्षक कार्यरत हैं. इनमें से 51 हजार पारा शिक्षक बायोमीट्रिक्स उपस्थिति के लिए पंजीकृत हैं. बायोमीट्रिक्स उपस्थिति के लिए पंजीकृत पारा शिक्षकों में से 8500 शिक्षक ऑनलाइन उपस्थिति नहीं बना रहे हैं.
वहीं लगभग 14 हजार पारा शिक्षकों ने बायोमीट्रिक्स उपस्थिति के लिए पंजीयन नहीं कराया है. ऐसे में इन पारा शिक्षकों पर भी सरकार स्तर से जल्द निर्णय लिया जायेगा.
कल तक हो जायेगा मानदेय भुगतान : बायोमीट्रिक्स उपस्थिति बनानेवाले पारा शिक्षकों के बकाया मानदेय का भुगतान शनिवार को हो जाने की संभावना है. उपस्थिति संबंधित जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मानदेय भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. ऐसे में शनिवार तक जुलाई माह के मानदेय का भुगतान हो जाने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




