रांची : फिट इंडिया मूवमेंट का दिल्ली से सीधा प्रसारण आज होगा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कुलपति ने की तैयारी को लेकर बैठक, विवि और कॉलेजों में रहेगी व्यवस्था रांची : राष्ट्रीय खेल दिवस पर 29 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम का सीधा प्रसारण रांची विवि मुख्यालय सहित सभी कॉलेजों में किया जायेगा. दिन के 10 बजे से इसका सीधा प्रसारण मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार अौर […]
विज्ञापन
कुलपति ने की तैयारी को लेकर बैठक, विवि और कॉलेजों में रहेगी व्यवस्था
रांची : राष्ट्रीय खेल दिवस पर 29 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम का सीधा प्रसारण रांची विवि मुख्यालय सहित सभी कॉलेजों में किया जायेगा. दिन के 10 बजे से इसका सीधा प्रसारण मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार अौर केंद्रीय पुस्तकालय में किया जायेगा, जबकि सभी कॉलेज अपने यहां सीधा प्रसारण की व्यवस्था करेंगे.
यह प्रसारण एक घंटा का होगा. प्रसारण के बाद मोरहाबादी स्थित दीक्षांत मंडप में योग विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. विवि में सीधा प्रसारण कराने की जिम्मेवारी विवि एनएसएस को दी गयी है. कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए बुधवार को कुलपति डॉ रमेश कुमार पांडेय ने सभी विभागाध्यक्ष और कॉलेजों के प्राचार्यों के साथ बैठक भी की. एनएसएस समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार ने सीधा प्रसारण के समापन के बाद सभी पदाधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को दीक्षांत मंडप में उपस्थित रहने का आग्रह किया है.
स्कूलों में फिट इंडिया मूवमेंट का होगा प्रसारण : राज्य के स्कूलों में फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जायेगा. प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने इस संबंध में सभी क्षेत्रीय उप शिक्षा निदेशक को पत्र जारी किया है. जिलों को फिट इंडिया मूवमेंट का शपथ पत्र भी भेजा गया है.
एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में सीधा प्रसारण : फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम का सीधा प्रसारण मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में किया जायेगा. जिले के सभी पंचायत मुख्यालयों में भी सीधा प्रसारण होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










