सीआइडी अफसरों ने जाति व पता बदल कर जमीन खरीदी, पढ़ें यह खास रिपोर्ट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Aug 2019 7:00 AM
शकील अख्तर रांची : अपराध अनुसंधान विभाग (सीआइडी) के अधिकारियों ने अपनी जाति और पता बदल कर गृह निर्माण स्वावलंबी सहकारी समिति की जमीन अलग-अलग जगहों पर खरीदी है.इस मामले में अब तक सीआइडी अधिकारी मंगता पूर्ति और शैलेंद्र कुमार का नाम सामने आया है. मंगता पूर्ति ने जमीन खरीदने में अपनी जाति कहीं ‘हो’, […]
सीआइडी के कर्मचारियों के लिए बनायी गयी इस गृह निर्माण समिति में मंगता पूर्ति(रिटायर्ड इंस्पेक्टर) निदेशक थे. उनके नाम पर कांके अंचल के सिमलिया में और ओरमांझी अंचल के आनंदी ग्राम में कुल 2.12 एकड़ जमीन खरीदी गयी है. सिमलिया गांव में जमीन खरीदने के लिए डीड में मंगता पूर्ति की जाति ‘हो’ और पता रातू लिखा गया. सिमलिया में इस अधिकारी के नाम पर वर्ष 2008 में 49 डिसमिल ( खाता नंबर 107, प्लॉट नंबर 1294) जमीन खरीदी गयी. जमीन की बिक्री फकीरा उरांव, पति उरांव, सुकरा उरांव और घसिया उरांव ने की थी. वहीं, ओरमांझी अंचल में वर्ष 2012 में 7.65 लाख रुपये में 1.63 एकड़ जमीन मंगता पूर्ति के नाम पर खरीदा गया. इसके डीड में मंगता पूर्ति का जाति मुंडा और पता आनंदी ग्राम बताया गया. उन्होंने यह जमीन स्वर्गीय टीकू मुंडी की पत्नी मोसमात सोहराइ मुंडा और पुत्र हिरदु मुंडा से (प्लॉट नंबर 1621,1623,1601,1602,1619) खरीदी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










