रांची : प्राथमिकी होने के बाद भी गिरफ्तार नहीं हुए आरोपी

Updated at : 21 Aug 2019 8:20 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : प्राथमिकी होने के बाद भी गिरफ्तार नहीं हुए आरोपी

रांची : सरकार के विशेष सचिव रमाकांत सिंह ने जनसंवाद की साप्ताहिक समीक्षा के दौरान डायन बिसाही जैसे अंधविश्वास से जुड़े आपराधिक मामलों पर रोक लगाने के लिए त्वरित कार्रवाई की जरूरत बतायी. गिरिडीह के बेंगाबाद थाना की एक महिला ने डायन होने का आरोप लगाकर प्रताड़ित करने की शिकायत की थी. मामले में एफआइआर […]

विज्ञापन

रांची : सरकार के विशेष सचिव रमाकांत सिंह ने जनसंवाद की साप्ताहिक समीक्षा के दौरान डायन बिसाही जैसे अंधविश्वास से जुड़े आपराधिक मामलों पर रोक लगाने के लिए त्वरित कार्रवाई की जरूरत बतायी. गिरिडीह के बेंगाबाद थाना की एक महिला ने डायन होने का आरोप लगाकर प्रताड़ित करने की शिकायत की थी. मामले में एफआइआर के बाद भी अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. समीक्षा में उपस्थित डीजीपी के एआइजी शम्स तबरेज ने गिरिडीह डीएसपी को मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त सभी अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिये.

पूर्वी-सिंहभूम के पटमदा प्रखंड अंतर्गत इंद्राटांड़ गांव में सोलर पंप की 15 दिनों में मरम्मत करने, गृह रक्षा वाहिनी, मेदिनीनगर (सीजीएम आवास) में गार्ड के पद पर प्रतिनियुक्त पलामू के भगवान सिंह का एक महीने में बकाया मानदेय का भुगतान सुनिश्चित कराने, लोहरदगा की सीमा देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भंडरा में सफाईकर्मी के रूप में किये गये कार्य का 15 दिनों में भुगतान करने का निर्देश दिया गया़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola