ओलचिकी लिपि में छपेगी छह से आठ तक की संताली किताबें
Updated at : 14 Aug 2019 8:16 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : राज्य में कक्षा छह से आठ तक के बच्चों को अगले शैक्षणिक सत्र से संताली भाषा की किताब ओलचिकी लिपि में मिलेगी. जेसीइआरटी ने इसकी तैयारी कर ली है. पुस्तक छपाई की प्रक्रिया भी जल्द शुरू कर दी जायेगी. यह निर्णय मंगलवार को हुई जेसीइआरटी की कार्यकारिणी परिषद की बैठक में लिया गया. […]
विज्ञापन
रांची : राज्य में कक्षा छह से आठ तक के बच्चों को अगले शैक्षणिक सत्र से संताली भाषा की किताब ओलचिकी लिपि में मिलेगी. जेसीइआरटी ने इसकी तैयारी कर ली है. पुस्तक छपाई की प्रक्रिया भी जल्द शुरू कर दी जायेगी. यह निर्णय मंगलवार को हुई जेसीइआरटी की कार्यकारिणी परिषद की बैठक में लिया गया. बैठक स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के प्रधान सचिव एपी सिंह की अध्यक्षता में हुई.
बैठक में आधा दर्जन एजेंडा पर चर्चा की गयी. कार्यकारिणी की बैठक में जेसीइआरटी के पुनर्गठन को स्वीकृति दी गयी. इसके लिए जेसीइआरटी में शैक्षणिक 45 पदों का सृजन किया जायेगा. इसके अलावा कर्मियों के 29 पदों का सृजन होगा. अगले छह माह में सृजित पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया भी पूरी कर ली जायेगी. राज्य मेंकक्षा तीन से सात तक के बच्चों की परीक्षा ओएमआर शीट पर ली जायेगी.
इसके लिए जेसीइआरटी जैक का सहयोग लेगा. जेसीइआरटी का नया भवन बन कर तैयार हो गया है. बैठक में निर्णय लिया गया गया कि जेसीइआरटी को जल्द से जल्द नये भवन में शिफ्ट किया जाये. ई लर्निंग कार्यक्रम दीक्षा को भी जल्द शुरू करने को सहमति दी गयी.
अगले शैक्षणिक सत्र से राज्य की सभी किताबों में क्यू आर कोड का भी प्रावधान किया जायेगा. बैठक में जेसीइआरटी के वित्तीय वर्ष 2019-20 के बजट को भी स्वीकृति दी गयी. बैठक में जैक के अध्यक्ष डॉ अरविंद प्रसाद सिंह, प्राथमिक शिक्षा निदेशक विनोद कुमार, राज्य परियोजना निदेशक उमाशंकर सिंह समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




