झारखंड को बचाने व भाजपा को भगाने के लिए विरोधी पार्टियां एक हों : बेसरा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Aug 2019 1:32 AM
जमशेदपुर/रांची : झारखंड को बचाना है, तो आदिवासी-मूलवासी के हित में काम करनेवाले सभी राजनैतिक संगठनों को एकजुट होना होगा. एकजुटता से ही भाजपा को परास्त किया जा सकता है. झारखंड राज्य का गठन जल, जंगल व जमीन को सुरक्षित रखने के मकसद से किया गया था, लेकिन भाजपा इसे साजिश के तहत खत्म करना […]
जमशेदपुर/रांची : झारखंड को बचाना है, तो आदिवासी-मूलवासी के हित में काम करनेवाले सभी राजनैतिक संगठनों को एकजुट होना होगा. एकजुटता से ही भाजपा को परास्त किया जा सकता है. झारखंड राज्य का गठन जल, जंगल व जमीन को सुरक्षित रखने के मकसद से किया गया था, लेकिन भाजपा इसे साजिश के तहत खत्म करना चाहती है, ताकि आदिवासी-मूलवासियों का अस्तित्व मिट जाये. सोमवार को झारखंड पीपुल्स पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सूर्य सिंह बेसरा ने निर्मल गेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता में यह बात कही.
उन्होंने कहा कि 12 अगस्त 1991 को झारखंडियों के अस्तित्व व पहचान को बनाये रखने के लिए उन्होंने बिहार विधानसभा से इस्तीफा दिया था, लेकिन बिकाऊ सांसदों व विधायकों ने आदिवासी-मूलवासियों के सपनों को तोड़ दिया.इसलिए गिले-शिकवे भूलकर भाजपा विरोधी संगठनों को एक मंच पर आने की जरूरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










