एकजुट रहेंगे, तभी लड़ाई जीतेंगे : हेरेंज

Updated at : 10 Aug 2019 7:36 AM (IST)
विज्ञापन
एकजुट रहेंगे, तभी लड़ाई जीतेंगे : हेरेंज

रांची : जय आदिवासी केंद्रीय परिषद की ओर से मोटरसाइकिल रैली निकाली गयी. इस दौरान सदस्य परंपरागत वेश-भूषा में ढोल, मांदर, नगाड़ा, शहनाई, तूरी, बांसुरी बजाते हुए राजधानी के मुख्य मार्गों से गुजरे और भगवान बिरसा मुंडा, जयपाल सिंह मुंडा, अलबर्ट एक्का, डॉ रामदयाल मुंडा व नीलांबर-पीतांबर की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किया़ इसके बाद […]

विज्ञापन

रांची : जय आदिवासी केंद्रीय परिषद की ओर से मोटरसाइकिल रैली निकाली गयी. इस दौरान सदस्य परंपरागत वेश-भूषा में ढोल, मांदर, नगाड़ा, शहनाई, तूरी, बांसुरी बजाते हुए राजधानी के मुख्य मार्गों से गुजरे और भगवान बिरसा मुंडा, जयपाल सिंह मुंडा, अलबर्ट एक्का, डॉ रामदयाल मुंडा व नीलांबर-पीतांबर की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किया़

इसके बाद मोरहाबादी स्थित पाही पैलेस में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य करनेवालों को सम्मानित किया गया़
महिला शाखा की अध्यक्ष निरंजना हेरेंज टोप्पो नेे कहा कि एकजुट रहेंगे, तभी लड़ाई जीतेंगे़ आदिवासी समाज को सशक्त बनाने के लिए युवाओं का शिक्षित होना और व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़ना जरूरी है़ प्रदेश अध्यक्ष मोती कच्छप ने कहा कि सामाजिक बुराइयों व कुरीतियों के खिलाफ लड़ने की आवश्यकता है़ हलधर चंदन पाहन ने कहा कि अपने ही देश व राज्य में आदिवासी समाज सबसे अधिक शोषित है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola