ePaper

रांची : मनीषा अठावले का शव महाराष्ट्र ले गये परिजन

Updated at : 05 Aug 2019 9:40 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : मनीषा अठावले का शव महाराष्ट्र ले गये परिजन

रांची : महाराष्ट्र के अमरावती से मनीषा देशपाल अठावले का शव लेने शनिवार की देर रात उसके परिजन रांची पहुंचे. रविवार की सुबह आर्मी और पुलिस से संपर्क किया. इसके बाद मनीषा का शव अमरावती ले गये. पुलिस के अनुसार परिवार के सदस्य मनीषा के दोनों बच्चों को भी साथ ले गये हैं. इसके साथ […]

विज्ञापन
रांची : महाराष्ट्र के अमरावती से मनीषा देशपाल अठावले का शव लेने शनिवार की देर रात उसके परिजन रांची पहुंचे. रविवार की सुबह आर्मी और पुलिस से संपर्क किया. इसके बाद मनीषा का शव अमरावती ले गये.
पुलिस के अनुसार परिवार के सदस्य मनीषा के दोनों बच्चों को भी साथ ले गये हैं. इसके साथ ही केस के अनुसंधान में पुलिस को सहयोग करने के लिए रांची आने का आश्वासन दिया है. पुलिस के अनुसार पत्नी की हत्या के बाद फरार लांस नायक अठावले देशपाल प्रभुदास का सुराग नहीं मिल पाया है. आर्मी के अधिकारी भी उसके बारे में जानकारी जुटा रहे हैं. पुलिस के अनुसार दोनों के बीच झगड़ा होने की वजह पता चलने के बाद हत्या के कारण का खुलासा हो सकता है.
पुलिस का मानना है कि हत्या के पूर्व महिला ने झगड़ा की वजह अवश्य ही परिजनों को बतायी होगी. लिहाजा परिजनों के रांची आने के बाद उनसे पुलिस जानकारी हासिल कर सकती है. उल्लेखनीय है कि दो अगस्त की सुबह लांस नायक पत्नी की हत्या करने के बाद एटीएम से पैसा निकालने के बहाने दीपाटोली आर्मी कैंप से बाहर निकला था. इसके बाद वह फरार हो गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola