चान्हो : पतरातू छोड़ कई प्रखंडों में हुआ सामग्री मद में भुगतान

Updated at : 05 Aug 2019 9:35 AM (IST)
विज्ञापन
चान्हो : पतरातू छोड़ कई प्रखंडों में हुआ सामग्री मद में भुगतान

तौफिक चान्हो : चान्हो प्रखंड के पतरातू गांव में किसान लखन महतो की आत्महत्या के बाद प्रखंड प्रशासन की ओर से दावा किया गया था कि राशि के अभाव में लाभुकों का भुगतान लंबित है. पर आंकड़े बताते हैं कि जून में चान्हो प्रखंड को मनरेगा के तहत सामग्री मद में करीब एक करोड़ रुपये […]

विज्ञापन
तौफिक
चान्हो : चान्हो प्रखंड के पतरातू गांव में किसान लखन महतो की आत्महत्या के बाद प्रखंड प्रशासन की ओर से दावा किया गया था कि राशि के अभाव में लाभुकों का भुगतान लंबित है. पर आंकड़े बताते हैं कि जून में चान्हो प्रखंड को मनरेगा के तहत सामग्री मद में करीब एक करोड़ रुपये से अधिक का आवंटन मिला था. इस रकम से पतरातू पंचायत को छोड़ कई पंचायतों में चुनिंदा वेंडरों के खाते में ही भुगतान किया गया.
इस बात का खुलासा मनरेगा के ऑनलाइन रेकॉर्ड से ही हुआ है. सिर्फ सामग्री मद में ताला पंचायत में 26 लाख, रोल में 17 लाख, लुंडरी में 11.23 लाख, चोरेया में 11.96 लाख, करकट में 9.65 लाख, तरंगा में 9 लाख, टांगर में पांच लाख, चामा में 5.46 लाख, बेयासी में 5.97 लाख सहित अन्य पंचायतों में 1.19 करोड़ का भुगतान हुआ है.
यही नहीं मनरेगा कर्मियों की मिलीभगत से चोरेया, लुंडरी, ताला, सिलागाईं, बेयासी व टांगर सहित अन्य पंचायतों में एक ही दिन दो-दो बिल के एवज में वेंडरों के खाते में एक- एक लाख रुपये तक का भुगतान किया गया है. इधर पतरातू के ग्रामीणों का आरोप है की सामग्री मद में निर्धारित कमीशन की राशि नहीं देने पर उन्हें सामग्री मद की राशि का भुगतान नहीं किया गया. इस संबंध में चान्हो की मनरेगा बीपीओ रेखा कुजूर ने कहा कि एक ही दिन दो बिल पर लाभुकों को राशि का भुगतान करने पर कोई पाबंदी नहीं है. पंचायतों को राशि का भुगतान करने में भेदभाव के सवाल पर बीपीअो ने कोई जवाब नहीं दिया.
नहीं हुआ भुगतान
किसान लखन महतो की आत्महत्या के बाद आइटीडीपी के निदेशक एके पांडे गांव पहुंचे थे. उन्होंने आश्वासन दिया था की 31 जुलाई से पहले पतरातू गांव के मनरेगा के किसानों को बकाया राशि का भुगतान कर दिया जायेगा. पर चार अगस्त तक भुगतान नहीं हुआ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola