रांची : सांसद संजय सेठ मिले रेल मंत्री से
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : रांची के सांसद संजय सेठ ने रविवार को दिल्ली में रेल मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की. उनसे झारखंड में रेल की समस्याअों पर विचार-विमर्श किया. उन्हें झारखंड की रेल सेवा से अवगत कराया. विमर्श के दौरान यह तय हुआ कि अगस्त के अंतिम सप्ताह में रेल मंत्री रांची आयेंगे. साथ ही राज्य […]
विज्ञापन
रांची : रांची के सांसद संजय सेठ ने रविवार को दिल्ली में रेल मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की. उनसे झारखंड में रेल की समस्याअों पर विचार-विमर्श किया. उन्हें झारखंड की रेल सेवा से अवगत कराया. विमर्श के दौरान यह तय हुआ कि अगस्त के अंतिम सप्ताह में रेल मंत्री रांची आयेंगे.
साथ ही राज्य के सारे सांसदों व विधायकों के साथ बैठक करेंगे. बैठक में झारखंड की रेल सुविधाअों पर विस्तार से चर्चा होगी. सांसद के प्रेस प्रतिनिधि ने बताया कि रेल मंत्री ने सारे सांसदों को दोपहर के भोजन पर आमंत्रित किया था. विचार-विमर्श के दौरान विभिन्न राज्यों के सांसद भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










