रांची : घर की रसोई पर फिर पड़ी महंगाई की मार, आटा दो रुपये महंगा मैदा भी दो कदम आगे
Updated at : 05 Aug 2019 9:25 AM (IST)
विज्ञापन

आटे का भाव 26 से बढ़ कर 28 रुपये प्रति किलो हुआ, मैदा 30 रुपये प्रति किलो बिक रहा घी में प्रति लीटर 5 रुपये की बढ़ोतरी, क्रीम की कीमत 182 से बढ़ कर 187 रुपये प्रति किलो हुई रांची : रसोई पर एक बार फिर से महंगाई की मार पड़ी है, क्योंकि खाद्य सामग्रियों […]
विज्ञापन
आटे का भाव 26 से बढ़ कर 28 रुपये प्रति किलो हुआ, मैदा 30 रुपये प्रति किलो बिक रहा
घी में प्रति लीटर 5 रुपये की बढ़ोतरी, क्रीम की कीमत 182 से बढ़ कर 187 रुपये प्रति किलो हुई
रांची : रसोई पर एक बार फिर से महंगाई की मार पड़ी है, क्योंकि खाद्य सामग्रियों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. बीते 10 दिनों के दौरान आटा, मैदा, सूजी, घी और क्रीम आदि की कीमतों में तेजी देखी जा रही है. राजधानी रांची के खुदरा बाजार में लूज आटा की कीमत 26 रुपये प्रति किलो से बढ़ कर 28 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गयी है.
इधर, मैदा 28 रुपये से बढ़ कर 30 रुपये प्रति किलो और सूजी 30 रुपये से बढ़ कर 32 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है. फिलहाल, गणेश ब्रांड के आधा किलो मैदा की कीमत 24 रुपये है. वहीं, 10 किलो आशीर्वाद आटा 320 रुपये से बढ़ कर 330 रुपये प्रति किलो हो गया है. इसी प्रकार घी और क्रीम के दाम भी बढ़ गये हैं. घी 445 रुपये प्रति लीटर से बढ़ कर 460 रुपये प्रति लीटर और क्रीम 182 रुपये से 187 रुपये प्रति किलो हो गया है.
इलायची और जावित्री में जबरदस्त तेजी : इलायची और जावित्री की कीमत में भी जबरदस्त तेजी हुई है. इलायची 4,000 रुपये प्रति किलो से बढ़ कर 4,500 रुपये और जावित्री 1,700 रुपये से बढ़ कर 2,200 रुपये प्रति किलो हो गया है. गरम मसाला में इसका प्रयोग होता है. खुदरा विक्रेता महेंद्र ठक्कर कहते हैं कि उत्पादन लागत में बढ़ोतरी के कारण कीमतों में वृद्धि हुई है. हालांकि, दाल की कीमतें स्थिर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




