ePaper

झारखंड में 5 लाख सदस्य बनाने निकलेंगे BJYM के 5000 कार्यकर्ता

Updated at : 03 Aug 2019 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में 5 लाख सदस्य बनाने निकलेंगे BJYM के 5000 कार्यकर्ता

रांची : भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के 5 हजार पूर्णकालिक सदस्य रविवार को झारखंड में 5 लाख सदस्य बनाने के लिए निकलेंगे. ये लोग प्रदेश के सभी पंचायतों और वार्डों के साथ-साथ शक्ति केंद्रों तक पहुंचेंगे. युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि प्रदेश भाजपा द्वारा युवा मोर्चा को 4 लाख […]

विज्ञापन

रांची : भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के 5 हजार पूर्णकालिक सदस्य रविवार को झारखंड में 5 लाख सदस्य बनाने के लिए निकलेंगे. ये लोग प्रदेश के सभी पंचायतों और वार्डों के साथ-साथ शक्ति केंद्रों तक पहुंचेंगे. युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि प्रदेश भाजपा द्वारा युवा मोर्चा को 4 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है. इसी के तहत 4 अगस्त को युवा मोर्चा के 5000 कार्यकर्ता एक दिवसीय पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में अपनी-अपनी पंचायतों/वार्डों एवं शक्ति केंद्रों में निकलेंगे. हर पूर्णकालिक सदस्य कम से कम 100 सदस्य बनायेंगे.

इसे भी पढ़ें : लातेहार में पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, जंगल से हथियारों का जखीरा बरामद

अमित कुमार ने कहा कि इस बाबत प्रदेश के पदाधिकारियों के द्वारा सभी 81 विधानसभाओं में विधानसभा स्तर पर उस क्षेत्र में रहने वाले सभी पंचायतों/वार्डों, शक्ति केंद्र के संयोजकों, मंडल कार्यसमितियों, जिला एवं प्रदेश कार्यसमितियों के कार्यकर्ताओं की बैठक कर रणनीति बना ली गयी है. सभी जिला से लेकर वार्ड एवं शक्ति केंद्रों के सदस्यता प्रभारियों की घोषणा कर उन्हें सदस्यता की रसीद दे दी गयी है.

उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा ने 6 जुलाई, 2019 को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर झारखंड प्रदेश के सभी जिला एवं मंडलों में सदस्यता अभियान की शुरुआत की गयी थी. 22 जुलाई को झारखंड प्रदेश के सभी जिलों के विभिन्न कॉलेजों एवं विश्वविद्यालय कैंपस में फिर से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कैंप लगाकर सदस्यता अभियान चलाया.

इसे भी पढ़ें : भाजपा में शामिल हुईं वर्ल्ड चैंपियन पावर लिफ्टर सुजाता भकत

उन्होंने कहा युवा मोर्चा ने अब तक 1,60,000 सदस्य बना लिये हैं. अमित कुमार ने सभी सदस्यों से अपील की है कि वे रविवार (4 अगस्त, 2019) को अपने-अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें. भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी निशिकांत चौहान ने शनिवार को यह जानकारी दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola