रातू : डाकघर में बैंक से अधिक फायदा : डाक अधीक्षक
Updated at : 31 Jul 2019 9:19 AM (IST)
विज्ञापन

रातू : डाकघर सेविंग खाता में किसी भी सरकारी बैंक से ज्यादा ब्याज देता है. डाकघर भी बैंकों की तरह बेहतर है. यह जानकारी जनता तक पहुंचाने की जरूरत है. यह बातें वरिष्ठ डाक अधीक्षक रांची प्रमंडल साधन कुमार सिन्हा ने कही. वे मंगलवार को रातू डाकघर परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम में बोल रहे थे. […]
विज्ञापन
रातू : डाकघर सेविंग खाता में किसी भी सरकारी बैंक से ज्यादा ब्याज देता है. डाकघर भी बैंकों की तरह बेहतर है. यह जानकारी जनता तक पहुंचाने की जरूरत है. यह बातें वरिष्ठ डाक अधीक्षक रांची प्रमंडल साधन कुमार सिन्हा ने कही. वे मंगलवार को रातू डाकघर परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम में बोल रहे थे.
उन्होंने कहा कि जंगल उजाड़ कर सड़क व घर बनाये जा रहे हैं. जिससे पानी की कमी हो रही है. इसके लिए अधिकाधिक पौधरोपण की जरूरत है. उन्होंने लोगों को डाकघर द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी देकर उन्हें डाकघर से जोड़ने का निर्देश दिया. मौके पर अरुण कुमार तिवारी, मुश्ताक आलम, यशवंत शाहदेव, झरिया उरांव, जनक प्रजापति, रामवृक्ष महतो, सतेंद्र प्रसाद, शंभु ठाकुर सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




