28.1 C
Ranchi
Thursday, March 28, 2024

BREAKING NEWS

Trending Tags:

रघुवर बोले : झारखंड में जन-आंदोलन का रूप ले रहा जल संरक्षण, आरा-केरम लोगों ने पेश की मिसाल

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आरा और केरम के गांव के लोगों को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि झारखंड में जल संरक्षण जन-आंदोलन का रूप ले रहा है. रांची के आरा और केरम गांव के लोगों ने पूरे देश के सामने मिसाल पेश की है. मुख्यमंत्री ने जल संरक्षण के झारखंड […]

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आरा और केरम के गांव के लोगों को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि झारखंड में जल संरक्षण जन-आंदोलन का रूप ले रहा है. रांची के आरा और केरम गांव के लोगों ने पूरे देश के सामने मिसाल पेश की है. मुख्यमंत्री ने जल संरक्षण के झारखंड के प्रयासों की सराहना करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ गांव का एक वीडियो भी मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर शेयर किया है.

इसे भी पढ़ें : PM मोदी ने ‘Mann Ki Baat’ में झारखंड के आरा और केरम गांव, जानें उपलब्धियां

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ सुनने के बाद रविवार को ट्वीट कर कहा, ‘झारखंड में जल संरक्षण एक जनआंदोलन का रूप ले रहा है. रांची के आरा केरम गांव के लोगों ने पूरे देश के सामने मिसाल पेश की है. आप सभी को बधाई. जल संरक्षण के क्षेत्र में झारखंड के प्रयासों को राष्ट्रीय पटल पर लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोटि-कोटि धन्यवाद.’

ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में जल संरक्षण पर बात की. इसी दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड के आरा और केरम गांव ने जल संरक्षण करके मिसाल पेश की है. एक साल पहले मुख्यमंत्री श्री दास खुद इस गांव में गये थे. गांव को नशामुक्त घोषित किये जाने पर गांव में चौपाल लगाकर सीएम ने लोगों को बधाई दी थी और कहा था कि उनकी प्रेरणा से राज्य के 1000 गांवों को इसी गांव के जैसा बनाया जायेगा. दूरदर्शन न्यूज ने भी पिछले दिनों जल संरक्षण के प्रयासों पर इस गांव का समाचार प्रसारित किया था.

You May Like

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

अन्य खबरें