ePaper

मागो मुंडा हत्याकांड : घटना के पीछे के कारणों को प्रशासन ठीक से जांच कर सामने लाये : अर्जुन मुंडा

Updated at : 28 Jul 2019 1:48 AM (IST)
विज्ञापन
मागो मुंडा हत्याकांड : घटना के पीछे के कारणों को प्रशासन ठीक से जांच कर सामने लाये : अर्जुन मुंडा

खूंटी : जनजातीय मामलों के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री सह खूंटी सांसद अर्जुन मुंडा शनिवार को भाजपा नेता मागो मुंडा के परिजनों से मुलाकात करने हेठगोवा पहुंचे. वहां उन्होंने मागो मुंडा की बेटी मुनी मुंडू, राधा मुंडू, प्रमिला मुंडू, बबीता मुंडा, दूसरी पत्नी धर्मी मुंडू, बहू दुर्गी देवी सहित अन्य परिजनों से मुलाकात की. उनसे अकेले […]

विज्ञापन

खूंटी : जनजातीय मामलों के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री सह खूंटी सांसद अर्जुन मुंडा शनिवार को भाजपा नेता मागो मुंडा के परिजनों से मुलाकात करने हेठगोवा पहुंचे. वहां उन्होंने मागो मुंडा की बेटी मुनी मुंडू, राधा मुंडू, प्रमिला मुंडू, बबीता मुंडा, दूसरी पत्नी धर्मी मुंडू, बहू दुर्गी देवी सहित अन्य परिजनों से मुलाकात की.

उनसे अकेले में बात करते हुए पूरी घटनाक्रम की जानकारी ली. उन्होंने मागो मुंडा के परिजनों को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया. इसके लिए उन्होंने एसपी आलोक को दिशा-निर्देश भी दिये.
मागो मुंडा के परिजनों ने मंत्री से 50 लाख रुपये मुआवजा, आश्रितों को नौकरी और पक्का घर देने की मांग रखी. इसके अलावा परिजनों ने हत्याकांड की सीबीआइ जांच की भी मांग की है. मंत्री ने उनकी मांगों को पूरा करने का भरोसा दिया. इसके बाद अर्जुन मुंडा हेठगोवा के ग्रामीणों से भी मिले. उनसे पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली. उन्हेांने ग्रामीणों की समस्या भी सुनी.
उन्होंने गोलीकांड में घायल मागो मुंडा के भतीजे रमाय मुंडा की पत्नी नौरी देवी से भी मुलाकात की. तत्पश्चात श्री मुंडा ने मागो मुंडा के घर के पास गड्डा खोद कर स्व मागो मुंडा, पत्नी लखमनी मुंडू और बेटे लिपराय मुंडू की स्मृति में पत्थर गाड़ा.
पत्रकारों से बात करते हुए अर्जुन मुंडा ने घटना की कड़ी निंदा की. कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है. ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए. ऐसी घटना के पीछे के कारणों को प्रशासन ठीक से जांच कर सामने लाये. प्रशासन इस पर त्वरित कार्रवाई करे. मागो मुंडा भाजपा पार्टी के समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता थे.
वे सबके हित के लिए कार्य करते थे. उनका किसी के साथ कोई द्वेष की बात भी सामने नहीं आयी है. इधर, घटना के बाद भय से गांव छोड़ कर अन्यत्र रह रहे मागो मुंडा के परिजन अर्जुन मुंडा के आने की सूचना पाकर गांव लौटे थे. समाचार लिखे जाने तक परिजन गांव में ही थे. गांव में सुरक्षा बल तैनात हैं.
अधिकारियों संग की बैठक
केंद्रीय कैबिनेट मंत्री अर्जुन मुंडा ने हेठगोवा जाने से पूर्व परिसदन भवन में डीसी सूरज कुमार, एसपी आलोक, एसडीओ प्रणव कुमार पाल सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने एसपी आलोक को भाजपा नेता मागो मुंडा हत्याकांड की जांच में तेजी लाने और जल्द से जल्द दोषियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया. वहीं भाजपा के कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात कर जिले की स्थिति की जानकारी ली.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola