कारगिल विजय दिवस : एक दिन में 45 सैनिकों की मौत ने झकझोर दिया....

26 जुलाई 1999 को भारत ने कारगिल युद्ध में विजय हासिल की थी. इस जीत के बाद से हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है. कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों के सम्मान में यह दिवस मनाया जाता है. आज इस युद्ध के 20 साल पूरे हो रहे हैं. कारगिल युद्ध […]
इस घटना ने मुझे झकझोर दिया था. एक सैनिक के शरीर का मात्र पांच किलो हिस्सा उनके परिवारवालों को केवल प्रतीकात्मक रूप में भेजा गया था़ भारत सरकार ने पहली बार शहीद सैनिकों का शव हवाई जहाज से उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की थी. इसके पहले शहीद का अंतिम संस्कार वहीं कर दिया जाता था, जहां वे तैनात रहते थे. कारगिल युद्ध में पाकिस्तानियों ने आकाशवाणी व सदर अस्पताल को उड़ा दिया था़ सेना के गोला बारूद के भंडार को भी निशाना बनाया गया था़ उसमें रखे गोला 24 दिनों तक फटते रहे थे और चार किलोमीटर तक आम लोगों को तबाह करते रहे थे.
कारगिल एक ऐसी लड़ाई थी, जिसमें सेना ही नहीं आम लोगों को काफी नुकसान हुआ था़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




