रांची : नगर आयुक्त ने किया कांके में बने स्लॉटर हाउस का निरीक्षण
Updated at : 17 Jul 2019 9:34 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : पिछले चार माह से बंद पड़े स्लॉटर हाउस का निरीक्षण करने मंगलवार को नगर आयुक्त पूरी टीम के साथ पहुंचे. मौके पर स्लॉटर हाउस का संचालन कर रही कंपनी ओएनएम ने बताया कि बीते चार माह से स्लॉटर हाउस में एक बकरा नहीं कटा है, इसलिए उन्हें स्लॉटर हाउस के व्यावसायिक उपयोग की […]
विज्ञापन
रांची : पिछले चार माह से बंद पड़े स्लॉटर हाउस का निरीक्षण करने मंगलवार को नगर आयुक्त पूरी टीम के साथ पहुंचे. मौके पर स्लॉटर हाउस का संचालन कर रही कंपनी ओएनएम ने बताया कि बीते चार माह से स्लॉटर हाउस में एक बकरा नहीं कटा है, इसलिए उन्हें स्लॉटर हाउस के व्यावसायिक उपयोग की अनुमति दी जाये. इस पर नगर आयुक्त ने कहा कि व्यावसायिक उपयोग को लेकर विधि परामर्श मांगा गया था. जल्द ही निगम स्लॉटर हाउस में व्यावसायिक उपयोग की अनुमति दे देगा.
इस दौरान नगर आयुक्त ने निगम के पदाधिकारियों को व्यावसायिक उपयोग के लिए इसमें जो सुधार किये जाने हैं, उस संदर्भ में अपना प्रतिवेदन समर्पित करने का आदेश दिया. ज्ञात हो कि इसका व्यावसायिक उपयोग शुरू होने के बाद स्लॉटर हाउस में कटे बकरे का मांस शहरवासियों के लिए अासानी से उपलब्ध होगा. निगम ने इसके लिए शहर में पांच स्थानों पर मॉडल मीट शॉप भी बनाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




