ePaper

ईमानदारी की मिसाल: 500 के नोटों की गड्डी लेकर महिला ढूंढ रही है शख्‍स को, जानें पूरा मामला

Updated at : 13 Jul 2019 1:16 PM (IST)
विज्ञापन
ईमानदारी की मिसाल: 500 के नोटों की गड्डी लेकर महिला ढूंढ रही है शख्‍स को, जानें पूरा मामला

रांची : इस दुनिया में ईमानदारी अभी भी जिंदा है. इस बात को सच कर दिखाया है झारखंड की राजधानी रांची की एक महिला ने… महिला ने ऐसा करके ईमानदारी की मिसाल पेश की है. राजधानी अलबर्ट एक्का चौक पर शुक्रवार को कांके निवासी एक महिला ने पांच सौ रुपये की गड्डी पाया. इस गड्डी […]

विज्ञापन

रांची : इस दुनिया में ईमानदारी अभी भी जिंदा है. इस बात को सच कर दिखाया है झारखंड की राजधानी रांची की एक महिला ने… महिला ने ऐसा करके ईमानदारी की मिसाल पेश की है.

राजधानी अलबर्ट एक्का चौक पर शुक्रवार को कांके निवासी एक महिला ने पांच सौ रुपये की गड्डी पाया. इस गड्डी में लगभग एक लाख रुपये होंगे. महिला ने नोट के बारे में कुछ लोगों से पूछताछ की, लेकिन नोट किसके थे, इसका पता नहीं चल पाया. तब महिला ने अलबर्ट एक्का चौक के समीप स्थित बैंक में जाकर रुपये के संबंध में पता लगाने का निर्णय लिया.

महिला का कहना है कि वह बैंक जाकर पूछेगी कि किस व्यक्ति ने एक लाख रुपये की निकासी की है. उसका नाम-पता मिल जाने पर वह रुपये उन्हें लौटा देगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola