महंगे सूट को घर पर धोना है आसान, बस अपनाएं ये टिप्स

भारी सूट धोने के तरीके (Image: AI Generated)
Heavy Suit Washing Tips: भारी सूट को धोते समय खास सावधानी जरूरी होती है. गलत तरीके से धोने पर कपड़ा और कढ़ाई खराब हो सकती है. अगर आप हल्के डिटर्जेंट, ठंडे पानी और सही तरीके का इस्तेमाल करें, तो घर पर ही अपने सूट को सुरक्षित और साफ रख सकते हैं.
Heavy Suit Washing Tips: भारी सूट जैसे सिल्क, कढ़ाईदार या पार्टी वियर सूट बहुत सुंदर होते हैं, लेकिन इन्हें धोना थोड़ा मुश्किल होता है. अगर गलत तरीके से धोया जाए तो कपड़ा खराब हो सकता है या कढ़ाई ढीली पड़ सकती है. इसलिए इन्हें साफ करते समय खास सावधानी रखना जरूरी है. अगर आप कुछ आसान तरीकों को अपनाएं, तो घर पर ही अपने भारी सूट को सुरक्षित और साफ रख सकते हैं.
घर पर भारी सूट धोने का आसान तरीका
पहले लेबल जरूर देखें
सूट धोने से पहले उसके कपड़े का लेबल जरूर देखें. कई सूट ड्राई क्लीन के लिए होते हैं, इसलिए अगर उस पर “ड्राई क्लीन ओनली” लिखा हो तो घर पर धोने से बचें.
हल्के डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें
भारी सूट को धोते समय तेज डिटर्जेंट का इस्तेमाल न करें. हल्का या माइल्ड डिटर्जेंट इस्तेमाल करें, ताकि कपड़े की चमक और कढ़ाई सुरक्षित रहे.
ठंडे पानी में हाथ से धोएं
भारी सूट को वॉशिंग मशीन में डालने की बजाय ठंडे पानी में हल्के हाथ से धोना बेहतर होता है. ज्यादा रगड़ने से कढ़ाई या डिजाइन खराब हो सकती है.
यह भी पढ़ें: Home Dry Cleaning Tips: महंगे कपड़े अब घर पर ही करें ड्राइ क्लीन, जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
ज्यादा न निचोड़ें
धोने के बाद सूट को जोर से न निचोड़ें. इससे कपड़ा खिंच सकता है और उसकी शेप खराब हो सकती है. हल्के हाथ से पानी निकालें.
छांव में सुखाएं
भारी सूट को कभी भी तेज धूप में न सुखाएं. इसे हमेशा छांव में सुखाना चाहिए, ताकि कपड़े का रंग और डिजाइन सुरक्षित रहे.
इस्त्री करने का सही तरीका
जब भी किसी भारी सूट को इस्त्री करते हैं तो हमें इस बात का जरूर ध्यान रखना चाहिए कि इसे हम उल्टा करके इस्त्री करें. इसके साथ ही अगर आपके पास कोई ऐसा सूट है जो कि सिल्क है और उसपर कढ़ाई की हुई है तो उसके ऊपर एक पतला कपड़ा जरूर रखें.
स्टोर करने का तरीका
जब सूट पूरी तरीके से सुख जाए तो इस बात का जरूर ध्यान रखने की उसे किसी सूखे कपड़े में लपटे कर रखना है. इससे उस पर की गई कढ़ाई काली नहीं होगी और सूट सालों-साल नई जैसी लगेगी.
यह भी पढ़ें: Silk Saree Care: सिल्क साड़ी की चमक न हो कम, इन टिप्स से लगे हमेशा नई
यह भी पढ़ें: हैवी साड़ी की सफाई हुई आसान, सालों तक रहे नई जैसी चमक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prerna
मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




