Silk Saree Care: सिल्क साड़ी की चमक न हो कम, इन टिप्स से लगे हमेशा नई

silk saree care tips ( AI generated image)
Silk Saree Care: सिल्क की साड़ियां दिखने में बहुत ही खूबसूरत होती हैं लेकिन इनकी सही से केयर न की जाए तो ये खराब हो जाती हैं. ऐसे में आप इन आसान टिप्स की मदद से सिल्क की साड़ी की केयर कर सकते हैं.
Silk Saree Care: सिल्क की साड़ी को पहनने के बाद किसी भी महिला की खूबसूरती बढ़ जाती है. ये आपको एक एलिगेंट और बेहतरीन लुक देती हैं. सिल्क साड़ियां दिखने में बहुत ही खूबसूरत होती हैं लेकिन इनकी सही से केयर नहीं की जाए तो ये खराब हो जाती हैं. कई बार ऐसा होता है कि साड़ी रखे-रखे खराब हो जाती है. सिल्क की साड़ी की चमक लंबे टाइम तक बरकरार रखने के लिए सही केयर करना जरूरी है. तो आइए जानते हैं सिल्क की साड़ी को रखने के सही तरीकों के बारे में.
साफ करने में ये गलती नहीं करें
सिल्क की साड़ी को साफ करने के लिए कुछ बातों पर ध्यान देना जरूरी है नहीं तो साड़ी खराब हो सकती है. घर में सिल्क की साड़ी को नहीं धोना चाहिए. आप इसे ड्राईक्लीन के लिए दें. इस तरह से साड़ी लंबे वक्त तक नई नजर आती है.
यह भी पढ़ें- Mehndi Design: सावन में हाथों में सजाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, अपने लुक को बनाएं और भी खास
ऐसे करें स्टोर
सिल्क की साड़ी को स्टोर करते टाइम आप प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल नहीं करें. सिल्क की साड़ी को स्टोर करने का सबसे अच्छा तरीका है इसे मलमल या कॉटन के बैग में रखें.
धूप में न सुखाएं
सिल्क के कपड़ों को धूप में नहीं सुखाएं. सीधी धूप से कपड़े जल्दी खराब हो जाते हैं. आप सिल्क की साड़ी को छांव में उल्टा कर के सुखाएं.
इन बातों का रखें ख्याल
कपड़ों को लंबे टाइम तक स्टोर करने के कारण उनमें गंध आ जाती है. इस परेशानी से बचने के लिए लोग नेफ्थलीन बॉल्स का इस्तेमाल करते हैं. सिल्क के कपड़ों के साथ ऐसा नहीं करें. सिल्क के कपड़ों में नेफ्थलीन की गोलियां न रखें. सिल्क के कपड़ों को हैंगर में नहीं टांगे. अगर हैंगर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आप लोहे के हैंगर का इस्तेमाल नहीं करें. आप प्लास्टिक हैंगर का यूज करें. साड़ी को बीच बीच में आप बाहर निकालें और इसके फोल्ड को बदलें. ऐसा करने से निशान नहीं पड़ते हैं.
यह भी पढ़ें- Saree for Wedding Function: शादी फंक्शन में गेटअप को लेकर हैं परेशान, यहां पर देखें लेटेस्ट ट्रेंड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










