Mehndi Design: सावन में हाथों में सजाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, अपने लुक को बनाएं और भी खास

mehndi design for sawan ( AI generated image)
Sawan Mehndi Design: सावन के महीने में चारों तरफ हरियाली देखने बनती है. इस मौके पर महिलाएं मेहंदी लगाना पसंद करती हैं. मेहंदी खूबसूरती से हाथों की शोभा बढ़ती हैं. अगर आप भी सावन में मेहंदी लगाने की सोच रहे हैं तो इस आर्टिकल में कुछ खूबसूरत डिजाइन को देख सकते हैं.
Sawan Mehndi Design: सावन का महीना शुरू हो चुका है और इस महीने में नेचर की खूबसूरती देखने बनती है. बारिश के मौसम में चारों तरफ हरियाली देखने बनती है. सावन महीने में महिलाएं झूले झूलती हैं, सावन के गीत गाती हैं. इस मौके पर महिलाएं मेहंदी लगाना पसंद करती हैं. मेहंदी हाथों की शोभा बढ़ाती हैं. इस शुभ मौके पर महिलाएं अपने हाथों में हरी चूड़ियां और हरे रंग की साड़ी पहनकर अपना श्रृंगार करती हैं. हाथों में लगी मेहंदी बेहद सुंदर नजर आती है. अगर आप भी अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाना चाहती हैं तो आप भी हाथों में मेहंदी को सजाएं. तो आइए देखते कुछ डिजाइन जिसे आप हाथों में लगा सकते हैं.
सिंपल ब्यूटीफुल मेहंदी डिजाइन

अगर आप ज्यादा भारी या मुश्किल डिजाइन नहीं बनना चाहते हैं तो आप सिंपल डिजाइन को हाथों पर लगाएं. ये जल्दी और आसानी से बन जाता है. इस डिजाइन को आप अगर किसी फंक्शन में जा रहे हैं और टाइम की कमी है तो आसानी से लगा सकते हैं.
फुल हैंड डिजाइन

डिटेल और एलाबोरेट मेहंदी डिजाइन आपके सावन लुक को और भी एलिगेंट बना देगी. इस डिजाइन में बारीक काम होता है जो हाथों में बहुत सुंदर लगता है. इस मेहंदी डिजाइन का बारीक काम हाथों की खूबसूरती को बढ़ा देता है.
यह भी पढ़ें- Mehndi Design: सावन के महीने में हाथों की खूबसूरती बढ़ाएं इन शानदार मेहंदी डिजाइन से
यह भी पढ़ें- Saree for Wedding Function: शादी फंक्शन में गेटअप को लेकर हैं परेशान, यहां पर देखें लेटेस्ट ट्रेंड
अरेबिक मेहंदी डिजाइन

आप हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए अरेबिक मेहंदी डिजाइन को लगाएं. ये बेहद स्टाइलिश नजर आती है.
सेंटर मेहंदी डिजाइन

आप हथेली के बीच में इस डिजाइन को बनाएं. उंगलियों पर भी आप मेहंदी डिजाइन को बनाएं. इसमें आप मंडला डिजाइन की मेहंदी भी लगा सकते हैं. ये मेहंदी डिजाइन बेहद खूबसूरत लगती है.

मोर मेहंदी डिजाइन

सावन में स्पेशल लगना है तो आप मोर थीम की मेहंदी को ट्राई कर सकते हैं. इसमें अलग अलग पैटर्न के साथ आप इस मेहंदी डिजाइन को और भी खूबसूरत बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Mehndi Design: वेडिंग फंक्शन में मेहंदी से सजाएं हाथ, सुंदर और लटेस्ट डिजाइन के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










