ePaper

शहरी क्राइम पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाएं, उग्रवाद फिर से सर न उठाए चौकस रहें : रघुवर दास

Updated at : 06 Jul 2019 10:45 PM (IST)
विज्ञापन
शहरी क्राइम पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाएं, उग्रवाद फिर से सर न उठाए चौकस रहें : रघुवर दास

रांची : गृह कारा और आपदा प्रबंधन विभाग की झारखंड मंत्रालय में समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उग्रवाद पर प्रभावी अंकुश के लिए राज्य के संपूर्ण पुलिस बल तथा अन्य सुरक्षा बलों को बधाई दी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि उग्रवाद फिर से सर ना उठाए इसलिए सजग और चौकस रहते हुए संपूर्ण […]

विज्ञापन

रांची : गृह कारा और आपदा प्रबंधन विभाग की झारखंड मंत्रालय में समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उग्रवाद पर प्रभावी अंकुश के लिए राज्य के संपूर्ण पुलिस बल तथा अन्य सुरक्षा बलों को बधाई दी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि उग्रवाद फिर से सर ना उठाए इसलिए सजग और चौकस रहते हुए संपूर्ण नियोजित कार्रवाई करें. मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी क्राइम पर पूरी तरह अंकुश लगे. भू-माफिया और अन्य माफिया के प्रायोजित क्राइम पर सख्ती से कार्रवाई करें.

मॉब लिंचिंग जैसे मामले में किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि मॉब लिंचिंग जैसे मामले में किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है. कानून दोषियों को तुरंत चिन्हित कर कार्रवाई करें. मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड ऐसा पहला राज्य है जहां मॉब लिंचिंग मामले में रामगढ़, बोकारो और लातेहार में फास्ट ट्रैक माध्यम से रिकॉर्ड समय में कार्रवाई की गयी है. साथ ही, किसी भी मुद्दे पर संप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने की भी इजाजत किसी को नहीं दी जायेगी. कानून और विधि सबके लिए है और सबसे उपर है. मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस के वरीय अधिकारी थाना का नियमित निरीक्षण करें.

आधुनिक तकनीक का उपयोग करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि डायल 100 को और अधिक कारगर बनाने तथा रिस्पांस टाइम घटाने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग करें. मुख्यमंत्री ने कहा कि निरीक्षण, पर्यवेक्षण को और प्रभावी तथा मजबूत सूचना तंत्र बनाएं. फॉरेंसिक जांच तंत्र को भी और मजबूत बनाया जाए. प्रखंड एवं जिला स्तर पर पुलिस और प्रशासन एक टीम की तरह समन्वय के साथ काम करें.

बैठक में मुख्य सचिव डॉ डी के तिवारी, अपर मुख्य सचिव गृह सुखदेव सिंह, डीजीपी कमल नयन चौबे, पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) पी आर के नायडू तथा पुलिस महकमा के आला अधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola