रांची : रिमांड पूरी होने के बाद राहुल राज की पेशी, भेजा गया जेल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : बूटी बस्ती में इंजीनियरिंग की छात्रा के साथ दुष्कर्म अौर हत्या के आरोपी राहुल राज उर्फ आर्यन उर्फ अंकित उर्फ रॉकी की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद सीबीआइ के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी एके गुड़िया के समक्ष पेश किया गया. इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. सीबीआइ की टीम […]
विज्ञापन
रांची : बूटी बस्ती में इंजीनियरिंग की छात्रा के साथ दुष्कर्म अौर हत्या के आरोपी राहुल राज उर्फ आर्यन उर्फ अंकित उर्फ रॉकी की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद सीबीआइ के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी एके गुड़िया के समक्ष पेश किया गया. इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. सीबीआइ की टीम ने दो बार पांच-पांच दिनों की रिमांड पर लेकर राहुल से पूछताछ की है.
गौरतलब है कि बूटी बस्ती में 15 दिसंबर 2016 को इंजीनियरिंग की छात्रा के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गयी थी. मोबाइल लोकेशन अौर परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर इस मामले में राहुल की संलिप्तता का पता चला था. राहुल का आपराधिक इतिहास रहा है अौर उसके खिलाफ देश के कई शहरों में मामले दर्ज हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










