रांची : सर्विलांस टीम ने लिये 1066 सैंपल, 75 में मिले डेंगू और चिकनगुनिया के लार्वा
Updated at : 04 Jul 2019 9:10 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : स्वास्थ्य विभाग और रांची नगर निगम की सर्विलांस टीम ने बुधवार को विभिन्न वार्डों के 312 घरों की जांच की. इनमें से 75 जगहों पर मच्छरों (मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया) के लार्वा पाये गये हैं. इसके बाद सर्विलांस टीम ने इन घरों में रहने वाले परिवारों से आग्रह किया कि वे घर के […]
विज्ञापन
रांची : स्वास्थ्य विभाग और रांची नगर निगम की सर्विलांस टीम ने बुधवार को विभिन्न वार्डों के 312 घरों की जांच की. इनमें से 75 जगहों पर मच्छरों (मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया) के लार्वा पाये गये हैं. इसके बाद सर्विलांस टीम ने इन घरों में रहने वाले परिवारों से आग्रह किया कि वे घर के आसपास साफ-सफाई बनायें रखें और किसी भी हाल में कहीं पर लंबे समय तक गंदा या पानी जमा न होने दें.
जानकारी के अनुसार सर्विलांस टीम ने वार्ड 23 की डीएसपी गली, वार्ड 22 के लेक रोड, वार्ड 21 की पुरानी रांची, वार्ड पांच की बूटी बस्ती और वार्ड 16 की बसर टोली में जांच अभियान चलाया. इस दौरान 20 घरों के लंबे समय से जमा पानी में मच्छरों का लार्वा पाये गये. टीम ने इन अलग-अलग घरों में रखे 1066 कंटेनरों की जांच की, जिसमें 55 का सैंपल पॉजिटिव पाया गया.
सर्विलांस टीम ने आरसीएच नामकुम के समीप रह रहे 50 परिवारों को नोटिस किया गया है कि वे साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें, अन्यथा उन पर जुर्माना लगाया जा सकता है. इधर, रांची नगर निगम ने 70 जेइ को विभिन्न वार्डों की सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग का जिम्मा सौंपा है, ताकि संबंधित इलाकों में डेंगू व चिकनगुनिया का प्रकोप न फैले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




