रांची़ : आदिवासियों की जमीन लूट रही सरकार : बंधु

Updated at : 04 Jul 2019 7:52 AM (IST)
विज्ञापन
रांची़ : आदिवासियों की जमीन लूट रही सरकार : बंधु

रांची़ : झाविमो ने आदिवासियों की जमीन लूटने व उन्हें बेदखल करने का आरोप भाजपा सरकार पर लगाया है. पार्टी महासचिव बंधु तिर्की ने बयान जारी कर कहा कि रघुवर शासन में जमीन और नौकरी में लूट मची है. हजारीबाग में 500 एकड़ वनभूमि को बेचने के आरोप को गंभीर बताते हुए कहा कि यह […]

विज्ञापन

रांची़ : झाविमो ने आदिवासियों की जमीन लूटने व उन्हें बेदखल करने का आरोप भाजपा सरकार पर लगाया है. पार्टी महासचिव बंधु तिर्की ने बयान जारी कर कहा कि रघुवर शासन में जमीन और नौकरी में लूट मची है.

हजारीबाग में 500 एकड़ वनभूमि को बेचने के आरोप को गंभीर बताते हुए कहा कि यह सत्ता के इशारे के बिना कैसे संभव है. बिजली बोर्ड में 120 पदों के विरुद्ध 261 लोगों की नियुक्ति आखिर किसके आदेश पर हुई. बंधु ने कहा कि राज्य भर में भू-राजस्व और गैरमजरूआ जमीन की लूट मची है. रिकार्ड रूम में रैयतों के कागजात निबंधन कार्यालय तक में सुरक्षित नहीं है.

भू माफियाओं के दबाव में एसएआर कोर्ट में लंबित दखल-दिहानी के मामले, अवैध खरीद-बिक्री की जांच के लिए गठित एसआइटी और देवाशीष गुप्ता कमेटी की रिपोर्ट ठंडे बस्ते में डाल दी गयी है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग जिसके जिम्मे जमीन की रक्षा का दायित्व है वही दलित, पिछड़े समुदाय को भूमिहीन बना रहा है. सारी बातों को सरकार दबाने में और वाहवाही लूटने में लगी है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola