रांची : नशा का कारोबार करने वाला युवक गिरफ्तार

रांची : नशे का कारोबार करनेवाले मोहित वर्मा नामक युवक को नशे के टेबलेट के साथ कोतवाली थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है़ उसे जयपाल सिंह स्टेडियम के पास से पुलिस ने पकड़ा. उसके पास से पुलिस ने स्कूटी भी बरामद किया है. मोहित भुतहा तालाब के समीप स्थित नौआ टोली का रहनेवाला है़ […]
रांची : नशे का कारोबार करनेवाले मोहित वर्मा नामक युवक को नशे के टेबलेट के साथ कोतवाली थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है़ उसे जयपाल सिंह स्टेडियम के पास से पुलिस ने पकड़ा. उसके पास से पुलिस ने स्कूटी भी बरामद किया है. मोहित भुतहा तालाब के समीप स्थित नौआ टोली का रहनेवाला है़ उसने पुलिस को बताया कि उसके पास 14 से लेकर 22 वर्ष की उम्र तक के ग्राहक आते है़ं उसने बताया कि हरमू मैदान के पास रहने वाले मुकेश नामक युवक उसे नशा की टेबलेट की सप्लाई करता है. इस काम में उसका साथ कुछ अन्य युवक भी देते हैं. पुलिस मामले की जानकारी लेकर अन्य युवकों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




