रांची : पिता ने जतायी अपहरण की आशंका, पुत्र गांजा तस्करी में राउरकेला में गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : विद्यानगर (सुखदेवनगर) निवासी विकास शनिवार से गायब था. युवक के पिता सतीश सिंह ने सुखदेवनगर थाना में अपहरण की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज करायी थी. जांच के दौरान पुलिस को विकास के मोबाइल का लोकेशन जयपुर, राउरकेला मिला. पुलिस की टीम जब वहां पहुंची, तो पता चला कि विकास को गांजा तस्करी […]
विज्ञापन
रांची : विद्यानगर (सुखदेवनगर) निवासी विकास शनिवार से गायब था. युवक के पिता सतीश सिंह ने सुखदेवनगर थाना में अपहरण की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज करायी थी. जांच के दौरान पुलिस को विकास के मोबाइल का लोकेशन जयपुर, राउरकेला मिला. पुलिस की टीम जब वहां पहुंची, तो पता चला कि विकास को गांजा तस्करी के आरोप में राउरकेला पुलिस ने गिरफ्तार किया है़
सुखदेवनगर पुलिस अब उस युवक को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर रांची आयेगी़ पुलिस का कहना है कि युवक छोटा-मोटा व्यवसाय करता है और उसी की आड़ में गांजा की तस्करी करता है़ पुलिस ने इसकी जानकारी विकास के पिता को दे दी है. पुलिस का कहना है कि विकास के रांची आने के बाद कुछ और गांजा तस्कर की जानकारी मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










