प्रभात खबर की खास पड़ताल: घाघरा में गुपचुप तरीके से मनी पत्थलगड़ी की पहली वर्षगांठ

सेतागड़ा में 27 जून को वर्षगांठ मनाने की चल रही तैयारी खूंटी जिला प्रशासन ने वर्षगांठ की सूचना होने से किया इंकार खूंटी : खूंटी के घाघरा गांव में बुधवार को गुपचुप तरीके से ग्रामीणों ने पत्थलगड़ी की पहली वर्षगांठ मनायी. अहले सुबह ग्रामीणों ने पत्थलगड़ी की पूजा-अर्चना की. इस दौरान गांव के ही नाममात्र […]
सेतागड़ा में 27 जून को वर्षगांठ मनाने की चल रही तैयारी
पत्थलगड़ी स्थल पर ताजा जली हुई अगरबत्ती, आग के अवशेष आदि मौजूद थे. हालांकि मौके पर एक भी ग्रामीण नजर नहीं आया. आसपास के घरों में रहने वाले ग्रामीणों ने इस पर कुछ बोलने से इंकार किया़ वहीं घाघरा से सटे कुदाडीह-मदगड़ा में कोई आयोजन नहीं हुआ. इधर घाघरा में पत्थलगड़ी की वर्षगांठ मनाये जाने के बारे में जिला प्रशासन को कोई जानकारी नहीं है. इस मामले में अधिकारी कुछ भी कहने से बचते दिखे. खूंटी के ही सेतागड़ा में 27 जून को पत्थलगड़ी की वर्षगांठ मनाये जाने की तैयारी है.
एसडीओ प्रणव कुमार पाल ने बताया कि सेतागड़ा या किसी भी गांव में पत्थलगड़ी की वर्षगांठ मनाये जाने से संबंधित कोई जानकारी नहीं मिली है. अगर विधि-व्यवस्था को लेकर कोई गतिविधि होती है, तो प्रशासन कार्रवाई करेगा. एसडीपीओ आशीष कुमार महली ने कहा कि ऐसी कोई जानकारी पुलिस को नहीं मिली है. इसके बाद भी मामले पर नजर रखी जा रही है. उन्होंने मारंगहादा पुलिस को सेतागड़ा क्षेत्र में पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










