द केरला स्टोरी 2: बॉक्स ऑफिस पर 9वें दिन कैसा रहा फिल्म का हाल? कलेक्शन जानिए

द केरला स्टोरी 2, फोटो- इंस्टाग्राम
The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 9: फिल्म द केरला स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड के नौवें दिन की कमाई में हल्का उछाल देखने को मिला. यहां जानिए फिल्म की कुल कमाई.
The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 9: फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के बाद से फिल्म लगातार दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने अपने आठवें दिन 2.75 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके बाद नौवें दिन इसके कलेक्शन में अच्छी बढ़त देखने को मिली. चलिए आपको बताते हैं कि 9वें दिन मूवी ने कितने करोड़ का कारोबार कर लिया.
9वें दिन कैसा रहा फिल्म का कलेक्शन?
sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘द केरला स्टोरी 2’ ने 9वें दिन 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म की कुल कमाई अब 29.40 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. हालांकि, हफ्ते के बीच के दिनों यानी वीकडेज में फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट भी देखने को मिली. फिलहाल सिनेमाघरों में बड़ी फिल्मों की ज्यादा भीड़ नहीं है. इसी वजह से ‘द केरला स्टोरी 2’ को फायदा मिल रहा है. कम कंपटीशन के चलते फिल्म को दर्शकों का ध्यान मिल रहा है और यही कारण है कि यह इस हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी बनाए रखने में कामयाब रही है. आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म की कमाई किस रफ्तार से आगे बढ़ती है.
हर दिन की कमाई का आंकड़ा (भारत में)
- The Kerala Story 2 Collection Day 1- 0.75 करोड़ रुपये
- The Kerala Story 2 Collection Day 2- 4.65 करोड़ रुपये
- The Kerala Story 2 Collection Day 3- 4.75 करोड़ रुपये
- The Kerala Story 2 Collection Day 4- 2.5 करोड़ रुपये
- The Kerala Story 2 Collection Day 5- 4 करोड़ रुपये
- The Kerala Story 2 Collection Day 6- 3.65 करोड़ रुपये
- The Kerala Story 2 Collection Day 7- 2.19 करोड़ रुपये
- The Kerala Story 2 Collection Day 8- 2.75 करोड़ रुपये
- The Kerala Story 2 Collection Day 9- 3.75 करोड़ रुपये
टोटल कमाई- 25.40 करोड़ रुपये
यह भी पढ़ें– Dhurandhar 2: रिलीज से पहले ही टिकटों की धुआंधार बिक्री, एडवांस बुकिंग की कमाई ने चौंकाया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










