Dhurandhar 2: रिलीज से पहले ही टिकटों की धुआंधार बिक्री, एडवांस बुकिंग की कमाई ने चौंकाया

धुरंधर 2, फोटो- इंस्टाग्राम
Dhurandhar 2 Advance Booking: धुरंधर 2 को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. रणवीर सिंह की इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में शानदार कमाई शुरू कर दी है.
Dhurandhar 2 Advance Booking: रणवीर सिंह एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार हैं. उनकी आने वाली फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. फिल्म की रिलीज से पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग ने ट्रेड सर्कल में चर्चा शुरू कर दी है. पेड प्रीव्यू के लिए शुरू हुई टिकट बिक्री ने शुरुआती दौर में ही करोड़ों रुपये की कमाई कर ली है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग ले सकती है.
एडवांस बुकिंग में दिखा फिल्म का दम
ट्रेड वेबसाइट Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘धुरंधर 2‘ के कुल 6684 शो तय किए गए हैं, जिनमें से 6456 शो हिंदी भाषा में हैं. हिंदी वर्जन के लिए ही करीब 1 लाख 35 हजार टिकट खरीदे जा चुके हैं. अगर ब्लॉक सीट्स को भी जोड़ा जाए तो फिल्म की एडवांस कमाई करीब 13.25 करोड़ रुपये तक पहुंच जाती है. इन आंकड़ों से साफ है कि रिलीज से पहले ही फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

बड़े शहरों में मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स
एडवांस बुकिंग के शुरुआती आंकड़ों में यह भी सामने आया है कि बड़े शहरों में फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. दिल्ली-एनसीआर के सिनेमाघरों में सबसे ज्यादा करीब 13 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है. वहीं मुंबई और पुणे जैसे बड़े शहरों में भी लगभग 12-12 प्रतिशत सीटें भरी हुई दिखाई दे रही हैं. फिल्म की रिलीज में अभी करीब 10 दिन का समय बाकी है. ऐसे में ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर टिकट बिक्री की यही रफ्तार बनी रही तो ‘धुरंधर 2’ एडवांस बुकिंग के मामले में बड़ी फिल्मों के करीब पहुंच सकती है.
दमदार स्टारकास्ट के साथ आ रही फिल्म
फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है. इसमें रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. यह फिल्म दिसंबर 2025 में रिलीज हुई धुरंधर का सीक्वल है. पहले भाग को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, इसलिए दूसरे पार्ट को लेकर भी फैंस में काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है. अब सभी की नजर फिल्म की रिलीज और इसके पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर टिकी हुई है.
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2: रहमान डकैत की मौत के बाद कौन बनेगा ल्यारी का किंग? ट्रेलर में मिलेगा जवाब
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










