ePaper

अगर पार्टनर को है PCOS या PCOD, तो इन बातों का रखें खास ख्याल 

Updated at : 08 Mar 2026 9:53 AM (IST)
विज्ञापन
pcos care tips

पीसीओएस में देखभाल (Image: AI Generated)

PCOS Care Tips: अगर आपकी पार्टनर Polycystic Ovary Syndrome (PCOS) या Polycystic Ovary Disease (PCOD) से जूझ रही हैं, तो आपका साथ उनके लिए बहुत मायने रखता है. डॉक्टर प्रियंका त्रिवेदी के अनुसार कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप उन्हें बेहतर और सुरक्षित महसूस करा सकते हैं

विज्ञापन

PCOS Care Tips: आजकल कई महिलाओं में हार्मोन से जुड़ी समस्या PCOS और PCOD तेजी से देखने को मिल रही है. इन समस्याओं के कारण महिलाओं को अनियमित पीरियड्स, वजन बढ़ना, मूड स्विंग और थकान जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ऐसे समय में पार्टनर का सहयोग और समझ बहुत जरूरी होता है. डॉक्टर प्रियंका त्रिवेदी के अनुसार, अगर आपकी पार्टनर PCOS या PCOD से जूझ रही हैं तो आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिससे उन्हें भावनात्मक और शारीरिक रूप से बेहतर महसूस हो सके.

इन बातों का रखें खास ख्याल

इमोशनल सपोर्ट दें

PCOS/PCOD के दौरान महिलाओं को मूड स्विंग होते हैं. ऐसे में उन्हें समझें और उनका साथ दें. ऐसा करने से उन्हें हिम्मत मिलेगी साथ ही जो भी ख्याल उनके मन में चल रहे होंगे. उनपर भी वो ध्यान नहीं देगी. 

उनकी बात ध्यान से सुनें

कई बार वे अपनी परेशानी शेयर करना चाहती हैं. उनकी बात को गंभीरता से सुनना बहुत जरूरी है. हर बार जरूरी नहीं है कि उनकी बातों को सुनने के बाद उनकी बातों पर कोई जवाब दें, कई बार सिफर बातों सुन लेना है बहुत बड़ी बात होती है. 

हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने में साथ दें

अगर वे एक्सरसाइज या डाइट फॉलो कर रही हैं तो आप भी उनके साथ इसे अपनाएं. इससे उनका मोटिवेशन बढ़ेगा. PCOS/PCOD में वजन को कम करना बहुत ही मुश्किल होता है. ऐसे में आप उनका साथ दें की किस तरह से वो अपने वजन को कम कर सकती हैं. कभी भी भूलकर उनके शरीर कि बनावट का मजाक न बनाएं. 

उनके शरीर में होने वाले बदलाव को समझें

वजन बढ़ना, स्किन प्रॉब्लम या थकान जैसी चीजें PCOS/PCOD का हिस्सा हो सकती हैं. इस पर मजाक न करें. कई बार महिला के शरीर कि बनावट और उनके चेहरे की रौनक बदल जाती है तो ऐसे में आपकी जिम्मेदारी है कि आप उनमें होने वाले इन बदलाव पर ध्यान दें लेकिन इसका मजाक नहीं उड़ाएं. 

स्ट्रेस कम करने में मदद करें

तनाव इस समस्या को और बढ़ा सकता है. इसलिए उन्हें रिलैक्स महसूस कराने की कोशिश करें. अगर वो काम से घर के बाद थक हुआ महसूस कर रही हैं तो उनका आलसी कह कर उनका मजाक न बनाएं बल्कि उनके पास बैठे और उनके तनाव को कम करने के उपाय के बारे में उनसे बात करें. 

यह भी पढ़ें: रोजा रखने से पहले अपनाएं ये आसान टिप्स, पूरे महीने रहेंगे फिट और एनर्जेटिक

डॉक्टर की सलाह को महत्व दें

समय-समय पर डॉक्टर से चेकअप करवाना और उनकी सलाह का पालन करना जरूरी है. जो भी चीजें डॉक्टर कहती हैं उनपर ध्यान देना बहुत ही जरूरी है. उनकी दवाइयों से लेकर उनके खान-पान का पूरा ध्यान देना चाहिए. 

धैर्य रखें

PCOS/PCOD का इलाज और कंट्रोल एक लंबी प्रक्रिया हो सकती है, इसलिए धैर्य रखना बहुत जरूरी है. कभी-भी अपने पार्टनर को ये न  फिल होने दें कि वो आपका समय बर्बाद कर रही हैं. 

हेल्दी खाना खाने के लिए प्रेरित करें

जंक फूड कम और पौष्टिक भोजन ज्यादा लेने के लिए उन्हें सपोर्ट करें. कुछ दिनों के लिए आपको भी हो सकता है उनके साथ हेल्दी चीजें खानी पड़ें लकें उन्हें कभी ये एहसास न हो कि आप ये सब कुछ बिना मन के कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: आज लोग अकेले रहना क्यों पसंद कर रहे हैं? जानिए एक्सपर्ट की राय

यह भी पढ़ें: गुझिया और भारी लंच के बाद हो रही है एसिडिटी? तुरंत राहत देगी यह देसी ड्रिंक

विज्ञापन
Prerna

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola