रांची : ऑनलाइन लगान भुगतान के लिए 25 से लगेगा शिविर
Updated at : 24 Jun 2019 9:15 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : खतियान नहीं होने पर भी जमीन की लगान वसूली का कार्य 25 जून से शुरू हो जायेगा. जुलाई तक अलग-अलग अंचलों व हलकों के लिए शिविर लगेगा. रांची जिले के सभी हलकों के लिए जगह व तिथि निर्धारित कर दी गयी है. उपायुक्त ने इससे संबंधित आदेश जारी करते हुए सभी अंचलाधिकारियों को […]
विज्ञापन
रांची : खतियान नहीं होने पर भी जमीन की लगान वसूली का कार्य 25 जून से शुरू हो जायेगा. जुलाई तक अलग-अलग अंचलों व हलकों के लिए शिविर लगेगा. रांची जिले के सभी हलकों के लिए जगह व तिथि निर्धारित कर दी गयी है. उपायुक्त ने इससे संबंधित आदेश जारी करते हुए सभी अंचलाधिकारियों को पत्र भेज दिया है.
शहर रांची
हलका 1 के लिए 25 व 28 जून को तहसील कचहरी दुर्गा मंदिर, रातू रोड.
बड़गाई अंचल
हलका 1 के लिए 26 जून को कोकर व 29 जून को मोरहाबादी मध्य विद्यालय.
अरगोड़ा अंचल
हलका 3 के लिए 25 जून को सामुदायिक भवन अशोक नगर अरगोड़ा, 26 व 27 जून को तहसील कचहरी अरगोड़ा अंचल,28 जून को सामुदायिक भवन बड़ा घाघरा, 29 जून को वार्ड पार्षद कार्यालय चुटिया, एक जुलाई को सामुदायिक भवन कुसई व दो जुलाई को वार्ड पार्षद कार्यालय बेला बगान सामलौंग.
हेहल अंचल
हलका 1 के लिए 26 जून को तहसील कचहरी कठरगोंदा, हल्का 2 के लिए 27 जून को तहसील कचहरी, हेहल, हेसल, बजरा व हरमू तथा हल्का 3 के लिए 28 जून को तहसील कचहरी अरियातु, पंडरा, मधुकम व बनहोरा.
कांके अंचल
हलका 2 के लिए 25 जून को पंचायत भवन कांके उतरी, हल्का 3 के लिए 27 जून को पंचायत भवन मालसिरिंग, हल्का 4 के लिए 29 जून को पंचायत भवन उपरकोनकी, हल्का पांच के लिए एक जुलाई को पंचायत भवन बाढ़ू, हल्का 6 के लिए तीन जुलाई को पंचायत भवन बाढ़ू, हल्का 7 के लिए पांच जुलाई को पंचायत भवन चंदवे, हल्का 8 के लिए आठ जुलाई को तहसील कचहरी ब्लॉक परिसर तथा हल्का 9 के लिए 10 जुलाई को पंचायत भवन मेसरा पश्चिम.
नगड़ी अंचल
हलका 4 के लिए 27 जून को पंचायत भवन चिपरा, हल्का 5 के लिए 28 जून को पंचायत भवन नारो, हलका 6 के लिए 29 जून को पंचायत भवन साहेर, हल्का 7 के लिए एक जुलाई को पंचायत भवन कुदलौंग, हल्का 8 के लिए दो जुलाई को पंचायत भवन गुटवा व हल्का 9 के लिए तीन जुलाई को तहसील कचहरी पुंदाग.
रातू अंचल
हलका 1 के लिए 26 जून को पंचायत भवन पुरियो, हल्का 2 के लिए 27 जून को तहसील कचहरी रातू, हलका 3 के लिए 29 जून को पंचायत भवन तिगरा, हल्का 4 के लिए एक जुलाई को पंचायत भवन बाजपुर, हल्का 5 के लिए दो जुलाई को पंचायत भवन कमड़े.
नोट : रांची जिले के अन्य ग्रामीण इलाकों के अंचलों के लिए भी तिथि व जगह निर्धारित कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




