रांची :शहर में सात जगहों पर शुरू होगा रात्रि बाजार

Updated at : 20 Jun 2019 8:36 AM (IST)
विज्ञापन
रांची :शहर में सात जगहों पर शुरू होगा रात्रि बाजार

रांची : महानगरों की तर्ज पर रांची नगर निगम जल्द ही शहर के सात जगहों पर रात्रि बाजार लगायेगा. हर शनिवार और रविवार को रात आठ बजे से 12 बजे तक चलनेवाले इस रात्रि बाजार में कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा. नगर निगम इसके लिए पर्याप्त ओपेन स्पेस वाली जगह […]

विज्ञापन
रांची : महानगरों की तर्ज पर रांची नगर निगम जल्द ही शहर के सात जगहों पर रात्रि बाजार लगायेगा. हर शनिवार और रविवार को रात आठ बजे से 12 बजे तक चलनेवाले इस रात्रि बाजार में कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा. नगर निगम इसके लिए पर्याप्त ओपेन स्पेस वाली जगह चिह्नित कर रहा है.
दरअसल, कोशिश एक ऐसी जगह तलाशने की है, जहां लोग चहलकदमी करते हुए खरीदारी कर सकें. साथ ही वाहन पार्किंग की भी पूरी व्यवस्था हो.
इस कड़ी में नगर निगम ने हरमू मैदान, मोरहाबादी मैदान, डोरंडा और एचइसी क्षेत्र में खुली जगहों का चयन किया गया है. ऐसी ही अन्य जगहों की भी तलाश की जा रही है. रात्रि बाजार में लोगों सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये जायेंगे. नगर निगम अधिकारियों की मानें, तो मॉनसून को देखते हुए उम्मीद जतायी जा रही है कि यह रात्रि बाजार मॉनसून के बाद शुरू किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola