रांची/मेदिनीनगर : जनता तलाश रही विकल्प नीतीश मॉडल लागू करेंगे

Updated at : 19 Jun 2019 9:13 AM (IST)
विज्ञापन
रांची/मेदिनीनगर : जनता तलाश रही विकल्प नीतीश मॉडल लागू करेंगे

रांची/मेदिनीनगर : जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने कहा है कि अलग राज्य गठन के 18 वर्षों के बाद भी झारखंड की जनता की अपेक्षा व आकांक्षा के अनुरूप विकास नहीं हो पाया. भाजपा के साथ-साथ झामुमो और यूपीए गठबंधन के दलों को भी सरकार में शामिल रहकर झारखंड का विकास करने का अवसर […]

विज्ञापन
रांची/मेदिनीनगर : जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने कहा है कि अलग राज्य गठन के 18 वर्षों के बाद भी झारखंड की जनता की अपेक्षा व आकांक्षा के अनुरूप विकास नहीं हो पाया. भाजपा के साथ-साथ झामुमो और यूपीए गठबंधन के दलों को भी सरकार में शामिल रहकर झारखंड का विकास करने का अवसर मिला. लेकिन राष्ट्रीय पार्टी के अलावा झारखंड के क्षेत्रीय दलों ने भी राज्य की जनता के साथ दगा किया.
यही वजह है कि आज झारखंड की जनता विकल्प की तलाश कर रही है. प्रदेश अध्यक्ष श्री मुर्मू मंगलवार को प्रमंडलीय बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि भाजपा से भी अब जनता का मोहभंग हो गया है. अन्य क्षेत्रीय दलों को जनता ने नकार दिया है. ऐसी स्थिति में जदयू ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो झारखंड की जनता के लिए विकल्प बन सकती है. उन्होंने कहा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष
नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में जो काम किया है, वह पूरे देश के लिए मॉडल बना हुआ है. जदयू झारखंड की जनता के बीच जाकर अपील करेगी कि यदि चुनाव में जनता जदयू के प्रति अपना विश्वास जताती है और सरकार बनाने का अवसर देती है, तो झारखंड में बिहार की तर्ज पर विकास की गति तेज की जायेगी.
नीतीश मॉडल को प्रभावी तरीके से लागू किया जायेगा. मौके पर प्रदेश सह प्रभारी अरुण सिंह,प्रवीण सिंह, सुशील सिंह, अक्षय सिंह, सुशील कुमार मंगलम, राजनारायण सिंह पटेल और शंभूनाथ दुबे आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola