दो अनाथ युवतियों की हुई शादी, पुलिस वाले बने भाई और पिता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jun 2019 5:17 PM
रांची : नामकुम स्थित महिला प्रोबेशन होम में आज दो अनाथ युवतियों की शादी की गयी. सरस्वती टुडू का विवाह घाटशिला निवासी संतोष वाल्मिकी से और पूजा कुमारी का विवाह मेराल निवासी संजय कुमार से हुआ . इस प्रोबेशन होम से की गयी यह 22वीं शादी थी. इससे पहले भी कई अनाथ बच्चियों की शादी […]
रांची : नामकुम स्थित महिला प्रोबेशन होम में आज दो अनाथ युवतियों की शादी की गयी. सरस्वती टुडू का विवाह घाटशिला निवासी संतोष वाल्मिकी से और पूजा कुमारी का विवाह मेराल निवासी संजय कुमार से हुआ . इस प्रोबेशन होम से की गयी यह 22वीं शादी थी. इससे पहले भी कई अनाथ बच्चियों की शादी की गयी है.
इस समारोह में मिनू भी अपनी बेटी के साथ शामिल थीं. मिनू की शादी यहीं से हुई थी आज वह अपने पति और बच्चों के साथ खुश हैं. इस विवाह समारोह में लड़का पक्ष के रिश्तेदार भी शामिल हुए. संतोष वाल्मिकी के पिता के रुप में समाजिक कार्यकर्ता गोविंद कर्मा ने पिता का दायित्व निभाया. गोविंद कहते हैं, मैं इस लड़के को बचपन से जानता हूं. अनाथ है इसलिए जब इसकी शादी की बात हुई, तो मैं आगे आया और इसकी गारंटी ले ली. दूसरा दुल्हा संजय के भाई भी इस शादी में शामिल हुए उन्होंने कहा, मुझे बेहद खुशी हो रही है. हम अपने पूरे परिवार के साथ शामिल हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










