रांची़ : एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची़ : पीएम के आगमन को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टिकोण से राजधानी के विभिन्न चौक-चौराहे पर रविवार को एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया़ एसएसपी ने तीन पालियों में एंटी क्राइम चेकिंग का आदेश निकाला है़ पहली पाली सुबह छह बजे से दिन के दो बजे तक, दूसरी पाली दो बजे से रात दस […]
विज्ञापन
रांची़ : पीएम के आगमन को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टिकोण से राजधानी के विभिन्न चौक-चौराहे पर रविवार को एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया़ एसएसपी ने तीन पालियों में एंटी क्राइम चेकिंग का आदेश निकाला है़
पहली पाली सुबह छह बजे से दिन के दो बजे तक, दूसरी पाली दो बजे से रात दस बजे तक और तीसरी पाली रात दस बजे से सुबह छह बजे तक होगी़ इसके लिए जिला के सभी थाना को आदेश निर्गत कर दिया है़ इसी क्रम में सदर थाना की पुलिस ने कुछ अपराधियों को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि उनके पास से हथियार भी बरामद किया गया है. अपराधियों का पूरा नाम और पता क्या है. उनकी योजना क्या थी. पुलिस इसके बारे में सत्यापन कर रही है. हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस ने अपराधियों के पास से हथियार बरामद होने की पुष्टि नहीं की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










