रांची : आजसू के विधायक रामचंद्र सहिस बनेंगे मंत्री, शपथ लेंगे आज राजभवन में
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : आजसू के जुगसलाई से विधायक रामचंद्र सहिस (45) रघुवर दास के कैबिनेट के नये मंत्री होंगे़ वह गुरुवार (आज) को राजभवन के बिरसा मंडप में शाम पांच बजे मंत्री पद की शपथ लेंगे. राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू उन्हें शपथ दिलायेंगी. श्री सहिस पूर्व मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी की जगह लेंगे़ गिरिडीह से सांसद बनने के […]
विज्ञापन
रांची : आजसू के जुगसलाई से विधायक रामचंद्र सहिस (45) रघुवर दास के कैबिनेट के नये मंत्री होंगे़ वह गुरुवार (आज) को राजभवन के बिरसा मंडप में शाम पांच बजे मंत्री पद की शपथ लेंगे. राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू उन्हें शपथ दिलायेंगी. श्री सहिस पूर्व मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी की जगह लेंगे़
गिरिडीह से सांसद बनने के बाद चंद्रप्रकाश चौधरी ने विधायकी व मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था़ दो बार विधानसभा चुनाव जीत चुके श्री सहिस पहली बार मंत्री बन रहे है़ं उन्हें जल संसाधन और पेयजल व स्वच्छता विभाग की जिम्मेवारी दी जा सकती है़ यह विभाग पूर्व में भी आजसू कोटे से मंत्री रहे चंद्रप्रकाश चौधरी के पास था. श्री सहिस 11वें मंत्री होंगे़ फिलहाल रघुवर सरकार में मंत्री का एक पद रिक्त है़
रघुवर सरकार का कार्यकाल दिसंबर में समाप्त होगा. इस कारण सहिस लगभग छह महीने तक ही मंत्री पद पर रहेंगे़ बुधवार की सुबह आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो ने मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात कर सहिस को मंत्री बनाने का प्रस्ताव दिया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










