नामकुम : पत्थर से सिर कूच कर युवक की हत्या

Updated at : 12 Jun 2019 9:20 AM (IST)
विज्ञापन
नामकुम : पत्थर से सिर कूच कर युवक की हत्या

नामकुम : टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के लाली जंगल में मंगलवार को पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया. आसपास के लोग तेज दुर्गंध आने पर जंगल की अोर गये, तो वहां एक शव देखा. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस को जांच के क्रम में मृतक की जेब से आधार […]

विज्ञापन

नामकुम : टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के लाली जंगल में मंगलवार को पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया. आसपास के लोग तेज दुर्गंध आने पर जंगल की अोर गये, तो वहां एक शव देखा. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी.

मौके पर पहुंची पुलिस को जांच के क्रम में मृतक की जेब से आधार कार्ड की एक प्रति मिली. जिसके आधार पर उसकी पहचान सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के मधुकम निवासी विश्वनाथ देव (32 वर्ष) के रूप में हुई.

इधर मामले की सूचना मिलने पर मृतक के परिजनों ने बताया कि विश्वनाथ भगत शनिवार को काम खोजने की बात कह कर घर से निकला था. उसके बाद से उसका अता-पता नहीं था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि शव दो-तीन दिन पुराना है. युवक की हत्या कर चेहरा पत्थर से कूच दिया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola