रांची : आदिवासी महिला उद्यमी तैयार करने पर दिया जायेगा ध्यान

Updated at : 11 Jun 2019 9:23 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : आदिवासी महिला उद्यमी तैयार करने पर दिया जायेगा ध्यान

ट्राइबल इंडियन चेंबर आॅफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की बैठक जुलाई-अगस्त तक रामगढ़, सरायकेला और दुमका में कमेटी गठित करेंगे रांची : ट्राइबल इंडियन चेंबर आॅफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री देश के नौ राज्यों में संचालित है़ झारखंड में रांची, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, लोहरदगा और गुमला में इसकी कमेटियां गठित हैं. जुलाई और अगस्त तक रामगढ़, सरायकेला […]

विज्ञापन
ट्राइबल इंडियन चेंबर आॅफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की बैठक
जुलाई-अगस्त तक रामगढ़, सरायकेला और दुमका में कमेटी गठित करेंगे
रांची : ट्राइबल इंडियन चेंबर आॅफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री देश के नौ राज्यों में संचालित है़ झारखंड में रांची, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, लोहरदगा और गुमला में इसकी कमेटियां गठित हैं. जुलाई और अगस्त तक रामगढ़, सरायकेला व दुमका में भी इसका गठन कर दिया जायेगा़ हमारा फोकस आदिवासी महिला उद्यमी तैयार करने पर भी होगा़ यह बात राष्ट्रीय महासचिव बसंत तिर्की ने सोमवार को एससी-एसटी हब, रांची में रांची शाखा के साथ हुई बैठक में कही़
हर तीन महीने में 50 युवा तैयार करें : उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि वह योजनाबद्ध तरीके से काम करे़ं यह लक्ष्य लेकर चलें कि हर तीन महीने में 50 युवाओं को व्यापार के लिए प्रशिक्षित और तैयार करेंगे़ जिन जिलों में कमेटी का गठन हुआ है, वहां महीने में दो बार जागरूकता कार्यक्रम चलाया जायेगा़
व्यापार संबंधी सभी योजनाएं सभी तक पहुंचानी है़ बैठक को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष खेलाराम मुर्मू, रांची शाखा के जिला संयोजक अमन जॉन सोरेंग और रांची जिलाध्यक्ष जयंत टोप्पो ने भी संबोधित किया़ मौके पर संदीप केरकेट्टा, रोशन तिर्की, किरण उरांव, दीप्तराज वैद्य, मुन्ना टोप्पो, निरंजना हेरेंज टोप्पो व अन्य मौजूद थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola