रांची की अंतरराष्ट्रीय महिला फुटबॉल खिलाड़ी दिव्यानी लिंडा को सम्मानित करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ

Updated:
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला फुटबॉल खिलाड़ी दिव्यानी लिंडा को सम्मानित करने पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

Ranchi News : केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने रांची में फुटबॉल खिलाड़ी दिव्यानी लिंडा को सम्मानित किया और उनके परिवार को घर निर्माण व एम्स में इलाज का आश्वासन दिया.

विज्ञापन

दुर्जय पासवान की रिपोर्ट 

आपके शहर में

विज्ञापन

Ranchi News : झारखंड के रांची जिले के ओरमांझी प्रखंड अंतर्गत चंद्र गांव स्थित अंतरराष्ट्रीय महिला फुटबॉल खिलाड़ी दिव्यानी लिंडा के आवास पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ पहुंचे. इस अवसर पर उन्होंने दिव्यानी लिंडा को सम्मानित किया और उनके परिजनों से मुलाकात कर घर की स्थिति का जायजा लिया. 

मंत्री ने दिया सहयोग का भरोसा

घर की जर्जर स्थिति को देखकर मंत्री संजय सेठ ने परिवार को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि बरसात आने से पहले दिव्यानी लिंडा का नया घर बनवाने में अपनी ओर से जितना संभव होगा, पूरा सहयोग किया जाएगा जिससे परिवार को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

भाई के इलाज के लिए एम्स भेजने का आश्वासन

इस दौरान दिव्यानी लिंडा के भाई की गंभीर बीमारी की जानकारी मिलने पर मंत्री ने तुरंत संज्ञान लेते हुए उनके बेहतर इलाज की व्यवस्था कराने की बात कही. उन्होंने आश्वासन दिया कि बहुत जल्द दिव्यानी लिंडा के भाई को दिल्ली एम्स में इलाज के लिए भेजा जाएगा, जहां उनके सहयोग से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.

200 से अधिक खिलाड़ियों ने किया उत्साहपूर्ण स्वागत 

कार्यक्रम के दौरान स्टार वॉरियर्स फुटबॉल क्लब के 200 से अधिक खिलाड़ियों और बच्चों ने केंद्रीय मंत्री का उत्साहपूर्वक स्वागत किया. बच्चों ने तालियों और नारों के साथ अतिथियों का अभिनंदन किया, जिससे पूरा वातावरण उत्साहपूर्ण हो गया.

क्लब पदाधिकारियों ने दिव्यानी की उपलब्धियों पर जताया गर्व

इस अवसर पर स्टार वॉरियर्स फुटबॉल क्लब के संरक्षक जगदीश सिंह ‘जग्गू’, उप संरक्षक रामेंद्र कुमार, रेशमी तिर्की, सुरेन्द्र उरांव और क्लब के संस्थापक सह कोच अनवरूल हक उर्फ बबलू उपस्थित रहे. सभी ने दिव्यानी लिंडा की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया और कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड और देश का नाम रोशन किया है.

निःशुल्क प्रशिक्षण दे रहा स्टार वॉरियर्स क्लब

स्टार वॉरियर्स फुटबॉल क्लब ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को निःशुल्क फुटबॉल प्रशिक्षण एवं शिक्षा प्रदान करने के लिए लगातार कार्यरत है. क्लब से जुड़े कई खिलाड़ी आज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं.

यह भी पढ़ें: बिरसा मुंडा जेल की महिला बंदी के गर्भवती होने के मामले पर हाईकोर्ट सख्त, डीजीपी से मांगा जवाब

यह भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट से आलमगीर आलम को झटका, टेंडर कमीशन घोटाले में डिस्चार्ज याचिका खारिज

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola