रांची : बिना निबंधन चल रहे डॉग ब्रीडर ट्रेडर व हैंडलर्स पर होगी कार्रवाई
Updated at : 10 Jun 2019 9:12 AM (IST)
विज्ञापन

सभी जिलों के डीसी व एसपी को पशुपालन निदेशक ने पत्र लिखा रांची : पशुपालन विभाग के निदेशक सह राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड के सदस्य सचिव चितरंजन कुमार ने सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखकर जिलों में चल रहे डॉग ब्रीडर, ट्रेडर और हैंडलर्स की जानकारी मांगी है. उपायुक्तों और एसपी को […]
विज्ञापन
सभी जिलों के डीसी व एसपी को पशुपालन निदेशक ने पत्र लिखा
रांची : पशुपालन विभाग के निदेशक सह राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड के सदस्य सचिव चितरंजन कुमार ने सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखकर जिलों में चल रहे डॉग ब्रीडर, ट्रेडर और हैंडलर्स की जानकारी मांगी है.
उपायुक्तों और एसपी को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि बिना निबंधन के डॉग ब्रीडिंग का काम अवैध है. ऐसा करने वालों के खिलाफ नियमानुकूल कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है. उन्होंने लिखा है कि प्रीवेंसन ऑफ क्रुएलिटी टू एनिमल्स (डॉग ब्रीडिंग एंड मार्केटिंग रूल-2017) में इस बात का जिक्र किया गया है. बिना निबंधन के इस तरह का काम पशुपालकों के साथ धोखाधड़ी है. इस मामले में सार्वजनिक सूचना प्रकाशित करायी गयी है.
पांच हजार लगेगा निबंधन में : इस एक्ट के तहत निबंधन में पांच हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ट राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड के नाम से देय होगा. पंजीकृत डॉग ब्रीडर से ही पशु खरीदना अनिवार्य है. राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड के बिना निबंधन के श्वान पशु का प्रजनन और क्रय-विक्रय अवैध है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




