झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी, अमित शाह ने कोर ग्रुप के साथ की बैठक

रांची/नयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुट गयी है. केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने इस संबंध में रविवार को नयी दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में एक बड़ी बैठक की. बैठक में हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड प्रदेश के कोर ग्रुप के […]
रांची/नयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुट गयी है. केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने इस संबंध में रविवार को नयी दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में एक बड़ी बैठक की. बैठक में हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड प्रदेश के कोर ग्रुप के भाजपा नेताओं को बुलाया गया.
बैठक में शामिल होने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास दिल्ली पहुंचे हैं. कोर ग्रुप के अन्य नेताओं में प्रदेश के मुख्यमंत्री के अलावा भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और खूंटी से नवनिर्वाचित सांसद अर्जुन मुंडा, संगठन मंत्री धरमपाल शामिल हैं. पार्टी के वरिष्ठ नेताव पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय, सांसद सुनील सिंह, जयंत सिन्हा, विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा व अन्य नेता दिल्ली में ही हैं.
वर्ष 2014 में केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद इन तीनों राज्यों में भाजपा की सरकार बनी थी. झारखंड और हरियाणा में भाजपा ने अपने दम पर सरकार का गठन किया था. झारखंड में पहली बार भाजपा ने गैर आदिवासी मुख्यमंत्री बनाया. रघुवर दास को सत्ता की कमान दी और उनके नेतृत्व में पहली बार झारखंड की किसी सरकार ने पांच साल का अपना कार्यकाल पूरा किया.
उधर, हरियाणा में भी पहली बार भाजपा की अपने दम पर सरकार बनी. वहीं, महाराष्ट्र में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी और शिव सेना के समर्थन से देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बने. हरियाणा और महाराष्ट्र की सरकारें भी अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करने जा रही हैं.
पांच साल पहले विधानसभा चुनावों से पहले हुए लोकसभा चुनावों में इन राज्यों में भाजपा को अच्छी-खासी सफलता मिली थी. झारखंड में पार्टी ने 12 लोकसभा सीटें जीती थीं. इस बार भी पार्टी के 12 सांसद चुने गये हैं. इससे भाजपा बेहद उत्साहित है. उसे उम्मीद है कि वर्ष 2019 के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों में भी उसे आशातीत सफलता मिलेगी. इसलिए पार्टी की कोर ग्रुप के नेताओं के साथ अभी से बैठकों का दौर शुरू हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




